ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: बैट्री चोरी मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार,

Admin

Fri, Apr 7, 2023

सूरजपुर. बैट्री चोरी मामले में झिलमिली पुलिस ने 6 आरोपी गिरफ्तार कर चोरी की 2 बैट्री के साथ मोटर सायकल को जप्त किया है। शुक्रवार को ग्राम केवरा निवासी सनलीत कुशवाहा ने थाना झिलमिली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीती रात ट्रेक्टर की बैट्री का पेटी खुला है जिसमें ट्रेक्टर का बैट्री नहीं है तथा पीछे के गोदाम में रखा 1 नग इन्वर्टर का बैट्री भी नहीं है, करीब 1 सप्ताह पहले साफ-सफाई के दौरान अंतिम बार देखा था। आसपास खोजबीन करने पर नहीं मिला, जिस पर पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की विवेचना के दौरान मुखबीर से प्राप्त जानकारी के आधार पर संदेही दिपेश उर्फ गोलू पिता किशोर देवांगन उम्र 19 वर्ष निवासी इन्द्रा कालोनी भैयाथान को पकड़ा गया। बारीकी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि दिनांक 31.03.23 के रात्रि में घर के पीछे स्थित सोसायटी परिसर में खड़ी ट्रेक्टर की बैट्री को अपने साथी सहजादा व सौरभ उर्फ राजा के साथ मिलकर चोरी करना तथा दिनांक 02.04.23 के रात्रि में साथी विनय व रिशुतोष सारथी के साथ मिलकर 1 नग इन्वर्टर का बैट्री चोरी कर समौली निवासी सिद्धू कबाड़ी को 730 रूपये में बिक्री कर प्राप्त रकम को आपस में बटवारा कर लेना बताया जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सौरभ गुप्ता पिता गेंदलाल उम्र 21 वर्ष निवासी भैयाथान, मोहम्मद शहजादा हसन पिता मो. अकरम अली उर्फ भोलू खान उम्र 25 वर्ष निवासी भैयाथान, रिशुतोष सारथी पिता महेश उम्र 19 वर्ष निवासी बड़कापारा, थाना पटना, जिला कोरिया, विनय विक्रम प्रताप सिंह पिता अम्बिकेश्वर उम्र 20 वर्ष निवासी भैयाथान, सिद्धु ताम्रकार पिता स्व. जगमोहन उम्र 57 वर्ष निवासी ग्राम समौली, थाना झिलमिली को पकड़ा गया। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी का 2 नग बैट्री कीमत करीब 26000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें