ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: बोर्ड परीक्षा के दौरान डीजे पर रहेगा प्रतिबंध....पुलिस की डीजे संचालकों के साथ की बैठक... कहा रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा...

Admin

Mon, Feb 27, 2023

सूरजपुर. बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए शासन-प्रशासन के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कराने तथा डीजे संचालकों की बैठक लेने के निर्देश पर थाना सूरजपुर परिसर में डीजे संचालकों की बैठक की गई. और बोर्ड परीक्षा के दौरान डीजे बजाने पर रोक लगाने की बात कही। डीजे संचालकों ने पुलिस को भरोसा दिया कि वह किसी भी हालत में रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजने देंगे। इस दौरान एसडीओपी ने डीजे संचालकों को इस बात का विश्वास दिलाया कि यदि कोई बाराती या हुड़दंगी डीजे बजाने का दबाव बनाता हुआ मिला तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आगामी दिनों में परीक्षा का दौर शुरू हो जायेगा, इसके लिए बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चे अपनी तैयारी में जुटे हुए है। बच्चों के पढ़ाई में कोई विघ्न न आये इसके लिए पुलिस ने अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दी है। रविवार को थाना सूरजपुर में हुई बैठक में पुलिस और डीजे संचालकों ने आपसी सामंजस्य बनाया। बैठक में डीजे संचालकों ने सामूहिक रूप से शादी विवाह एवं अन्य आयोजनों में रात्रि 10 बजे के बाद डीजे न बजाने का वादा पुलिस से किया। इस दौरान निरीक्षक धर्मानंद शुक्ला, नायब तहसीलदार मोहम्मद इजराईल, एसआई सुनीता भारद्धाज, गजपति मिर्रे सहित सूरजपुर के डीजे संचालकगण मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें