ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: भक्ति भाव के साथ श्रीराम मंदिर में मना प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव...भजन कीर्तन के साथ बांटे प्रसाद

Admin

Thu, Mar 30, 2023

सूरजपुर. नगर के सबसे प्राचीन श्रीराम मंदिर में आज प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया।इस मौके पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया था।चैत्र नवरात्र के रामनवमी प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव का पर्व है।इस मौके पर नगर श्री राम मंदिर में प्रभु राम जन्मोत्सव पूरे भक्ति के साथ मनाया गया।इस दौरान श्रीरामजी की पूजा अर्चना व आरती की गई साथ ही शशि रसीले चैनल के सदस्यों द्वारा मनमोहक भजनो ने मौजूद लोगों को भक्ति रस में डूबने को विवश कर दिया।इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी।लायनेस क्लब की ओर से मनभावन आरती की प्रस्तुति दी गई और प्रसाद का वितरण किया गया।इस समूचे कार्यक्रम में लायनेस की ओर से अंशु गोयल, प्रीति गुप्ता,बबिता सिंह,मनीषा सोनी,आरती गुप्ता,मधु ओझा सहित श्री राम मंदिर के संचालक जगदीश गुप्ता,अनिल गुप्ता,संजीव गुप्ता,राजू गुप्ता,पुरोहित राजेश दुबे बबलू महाराज,कुणाल दुबे,प्रभाकर तिवारी,सन्तोष तिवारी,अभिषेक दुबे,अरुण तिवारी आदि का सक्रिय योगदान रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें