ब्रेकिंग

पुलिस की मौजूदगी में लोगों की भीड़ ने लाठी डंडों से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

सूचना

: भाजपा का जेल भरो आंदोलन कल...

Admin

Sun, May 15, 2022


सूरजपुर- प्रदेश भाजपा के आह्वान पर छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के अघोषित आपातकाल लगाकर धरना प्रदर्शन से विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों को वंचित करने तथा 10 हजार से अधिक महिलाओं से रेडी टू ईट का काम छिनकर ठेकेदार को देने एवं युवाओं, बेरोजगारों के साथ छलावा करने सहित कई मुद्दों को लेकर जिला भाजपा कल 16मई को कलेक्ट्रेट घेराव कर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा.भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार कानून लादकर लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित करना चाह रही है आज पूरा प्रदेश जब भूपेश सरकार के तानाशाही से त्रस्त होकर युवा महिला बेरोजगार कर्मचारी आंदोलन रत है तो सरकार उनके आवाज को दबाने काला कानून ला रही है| इस आंदोलन मे पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ,रजनी त्रिपाठी, परमेश्वरी राजवाड़े ,भीमसेन अग्रवाल, अजय गोयल, रामकृपाल साहू सहित जिले भर के तमाम बड़े नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे| कार्यक्रम को सफल बनाने सभी कार्यकर्ताओं को जवाबदारी सौंपी गई है भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी मंडल अध्यक्ष व मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या मे सम्मिलित होने की अपील कीी.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें