ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: भालू के हमले से युवती घायल..तेदुपत्ता तोड़ने गई थी युवती..

Admin

Fri, May 24, 2019

पप्पू जायसवाल 
बिहारपुर---सूरजपुर जिले के दुरांचल एवं वन अंचल क्षेत्र में इस समय तेंदुपत्ता तुड़ाई चल रहा है इसी बीच जंगल में तेंदूपत्ता संग्रहण करने गए ग्रामीण युवती पर भालू ने हमला कर गभीर रूप से जख्मी कर दिया है|वही भालू के हमले से जख्मी  युवती को बिहारपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहा उपचार किया जा रहा है।यह पूरा मामला सूरजपुर वन मंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र बिहारपुर का हैं| ग्रामीणों ने बताया की सभी गांव वाले जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए गए थे तभी करीब 7:00 बजे जंगली भालू ने लोकनाथ सिंह की 16 वर्षीय युवती पर हमला कर दिया हमला इतना जबरदस्त था कि रामरति सिंह तत्काल गिर पड़ी और आनन् फानन में वहा से भागने लगी तभी आस पास में बहुत सारे लोग तेंदूपत्ता तोड़ रहे थे वहां भागकर अपनी जान बचाई| वह मौजूद ग्रामीणों ने उसे महुली उप स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया लेकिन ताला लटके होने के कारण उन्हें इलाज नहीं हो पाया, इसके बाद बिहारपुर  स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहा पर घायल युवती का उपचार जारी है|

 गुरु घसीदास नेशनल पार्क रेंजर द्वारा मोबाइल से बात किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि रामरति सिंह  उम्र 16 वर्ष  जंगली भालू ने काटा है वह क्षेत्र नेशनल पार्क के बाहर है इसलिए हम इनका कोई कारवाही नहीं कर सकते वही बिहारपुर वन क्षेत्र में आता है वन विभाग द्वारा बनाया जाएगा|

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें