ब्रेकिंग

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

सूचना

: मंगल भवन में हुआ मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन... 188 जोड़ा एक-दूसरे के बने हमसफर...

Admin

Sun, Mar 12, 2023

सूरजपुर.  छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2022-23 अंतर्गत आज मंगल भवन में कन्या विवाह का आयोजन किया गया जिसमे सरगुजा आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेल साय सिंह, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, जनप्रतिनिधिगण सहित गणमान्य नागरिकों ने 188 नवदम्पत्तियों को सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में प्रेमनगर विधानसभा 80 वर-वधुओं एवं भटगांव विधानसभा के भैयाथान विकास खण्ड के 56 एवं ओड़गी विकास खण्ड अंतर्गत 52 इस प्रकार कुल 188 वर-वधुओं ने नव दंपत्ति के रूप में फेरे लिए। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार की बेटियों के लिए एक सौगात है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशील सोंच है कि बेटियों का विवाह बिना किसी पारिवारिक खर्च के आसानी से हो। इसी सोंच के चलते उन्होंने योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले राशि पच्चीस हजार रूपए से बढ़ाकर 50 हजार रूपए देने का निर्णय लिया है। इससे मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन और अच्छे से हो रहा है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत कुल 181 हिन्दु जोड़े, 1 मुस्लिम जोड़े एवं 6 क्रिश्चन जोडों ने नव दम्पति के रूप में फेरे लिए। इस दौरान अध्यक्ष सरगुजा आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण खोलसाय सिंह, संसदीय सचिव  पारसनाथ राजवाड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े सहित जनप्रतिनिधि के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग चंद्रबेस सिसोदिया, अनुविभागीय अधिकारी रवि सिंह, भैयाथान एसडीएम सागर सिंह राज, तहसीलदार डॉक्टर वर्षा बंसल, ओपी सिंह, गणमान्य नागरिक एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें