ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: मंत्री के विधानसभा क्षेत्र के अस्पताल से भगा दिया जाते है मरीज...बेसुध होकर सड़क पर गिरी....महिला थाना प्रभारी ने मानवता दिखाई...

Admin

Fri, Aug 5, 2022

प्रतापपुर. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का संभाग और शिक्षा मंत्री का विधान सभा क्षेत्र प्रतापपुर के अस्पताल में इलाज के लिए गई गरीब महिला को भगा दिया गया. बेसुध रोते हुए अग्रसेन चौक के पास गिरी महिला की सुचना पर थाना प्रभारी नीलिमा तिर्की ने अस्पताल पहुचाया. पूरा मामला दो महारथियों के क्षेत्र का है जहा गरीब बेबसों को इलाज न कर भगा दिया जाता है. सरकार के तमाम योजना गरीब असहाय लोगो के लिए बनी है और प्रचार के नाम पर करोडो रूपये पानी की तरह फुक दिये जाते है हॉट बाजार क्लीनिक एवं चलित स्वास्थ्य सेवा न जाने कैसे कैसे योजना है. फिलहाल बदनाम विभाग स्वास्थ केंद्र प्रतापपुर फिर से सुर्खियों में है यहाँ बलरामपुर जिला से प्रतापपुर रिश्तेदारी में आई एक असहाय गरीब महिला अलका मिंज 35 वर्ष थाना चलगली इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जिसके पास ओपीडी में देने के लिए पैसा नहीं था. महिला ने विनती निवेदन कर हाथ जोड़े लेकिन किसी ने संवेदना नहीं दिखाइ आखिरकार वह रोती बिलखती चौक तक और गिर पड़ी. लोगो ने महिला की स्थिति को देखते हुए प्रतापपुर पुलिस को सूचना देने पर महिला थाना प्रभारी की टीम ने महिला को अपने वाहन से स्वास्थ्य केंद्र में जाकर उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को काफी खरी-खोटी सुनाते हुए उक्त महिला का इलाज प्रारंभ कराया. यह है मंत्री जी के गृह क्षेत्र का हाल..? जहा वह दर्द से बिलखती रही अपने उपचार के लिए गई और चंद पैसे के लिए भगा दिया गया. नाराज लोगो ने विडियो बनाकर स्वास्थ्य मंत्री सहित सरकार को आइना दिखाया है. वहीं महिला थाना प्रभारी की नेक दिली की लोग तारीफ करते थकते नहीं. जिले के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 आर एस सिंह ने कहा कि मामला काफी गंभीर है ओपीडी में बैठे हु लोगों ने ऐसा किया है इसका जानकारी प्राप्त करते हुए सख्त कार्यवाही करने की बात कही. प्रतापपुर बीएमओ एके विश्वकर्मा ने सख्ती से जांच करने को कहा.

थाना प्रभारी नीलिमा तिर्की ने बताया कि मामला काफी गंभीर था लोगो ने जानकारी दी समुचित पहल कर महिला को अस्पताल पहुंचाई और उचित इलाज के लिए सख्त हिदायत दी हूं यदि पैसा भी लगेगा महिला के इलाज में तो जिंदगी से बढ़कर पैसा नहीं है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें