ब्रेकिंग

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

गुरुजी ‘महुआ रस’ के नशे में धरती माता की गोद में लीन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!

सूचना

: मनसूरिया मरकाम समूह के सदस्यों के साथ बन रही कुशल उद्यमी...

Admin

Sat, Jun 3, 2023


सूरजपुर. जिला प्रसाशन ने फिर से सफलता की कहानी भेजी है. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत विकासखण्ड प्रेमनगर के ग्राम चंदन नगर में आरती स्वयं सहायता समूह की मनसूरिया एवं अन्य 04 सदस्य पूर्व में घरेलू एवं कृषि संबंधित कार्य करती थी। अपने सीमित साधनों एवं अवसर की कमी के कारण उद्यमिता के क्षेत्र में कार्य करने में असक्षम थी। शासन की महत्वाकांक्षी योजना में ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) अंतर्गत ग्राम चंदन नगर में प्रिंटिंग प्रेस एवं नोट बुक निर्माण ईकाई स्थापित किया गया है। जिसमें शेड एवं पूंजी रीपा राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के द्वारा रीपा के तहत प्रदान किया गया है। वर्तमान में मनसूरिया मरकाम के साथ समूह के अन्य 04 महिला उद्यमियों को प्रशिक्षण प्रदान कर नोट बुक इकाई में कार्य करने का अवसर मिला, जिससे समूह की दीदीयों द्वारा नोटबुक निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया है। कार्य प्रारंभ होने पर महिलाओं का आत्मविश्वास देखते ही बनता है एवं इकाई का सफल संचालन कर रही है। महिलाओं के द्वारा बताया गया कि रीपा में तैयार उत्पाद की बिक्री शासकीय एवं गैर शासकीय स्कूलों, महिला परिवार, स्थानीय बाजार दुकान एवं शासकीय विभागों में की जायेगी। इस योजना ने ग्रामीण महिलाओं को सीधे तौर पर रोजगार उपलब्ध कराया है। साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त होकर आत्मनिर्भर बनने की राह में अग्रसर किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें