ब्रेकिंग

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

सूचना

: महाविद्यालय की छात्रा शकुंतला बनी उप निरीक्षक, महाविद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं...

Admin

Sun, Mar 2, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर में एमएससी वनस्पतिशास्त्र की छात्रा रही कुमारी शकुंतला पैकरा पिता केश्वर राम को छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर नियुक्ति हुई है । महाविद्यालय परिवार ने छात्रा को शुभकामनाएं प्रेषित की है। कुमारी शकुंतला पैकरा 2019 से 2021 तक एमएससी वनस्पतिशास्त्र की नियमित छात्रा के रूप में महाविद्यालय में अध्ययनरत रही है। एमएससी के उपरांत छात्रा शासकीय महाविद्यालय प्रेमनगर जिला सूरजपुर में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर अस्थाई रूप से कार्यरत रही। महाविद्यालय में कार्य करते हुए छात्रा ने छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 मे सफलता प्राप्त की । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच. एन. दुबे एवं विभाग अध्यक्ष टी.आर. राहंगडाले ने छात्रा को शुभकामनाएं प्रेषित की है। महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापकों द्वारा छात्रा की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया गया है तथा सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें