: महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र, छात्राआें ने कलेक्टर को सौंपा तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
Admin
Fri, Sep 14, 2018
राजेश सोनी
सूरजपुर- जिले के अग्रणी शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नात्तकोतर महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र, छात्राओं को हो रही परेषानी को मद्देनजर जोगी जनता जे कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक कर के नेतृत्व में तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन विद्यार्थियों ने कलेक्टर सौंपा है।
जोगी जनता जे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक कर ने सौंपे गये ज्ञापन के माध्यम से बताया कि महाविद्यालय में अध्ययनरत अधिकांष छात्र, छात्राए लम्बी दूरी तय कर ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं कई छात्र, छात्राएं ऐसे परिवार के होते हैं जिनके आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण रोजाना महाविद्यालय नहीं पहुंच पाते हैं, जिससे उनके अध्ययन- अध्ययापन कार्य में में बाधाएं पहुंचती है, महाविद्यलय तक विद्यार्थियों के लिए जो सड़क है, उस सड़क की वर्तमान हालात ऐसी है कि उस सड़क में जगह- जगह गड्ढ़े हो गये है, जिससे विद्यार्थियों व सामान्य नागरिकों को चलनें काफी दिक्कतें होती है, महाविद्यालय में एनसीसी न होने से एनसीसी करने के इच्छुक छात्र, छात्राएं इसके लिए बाहर जाना पड़ता है। ज्ञापन सौंपने वालों में रिंकू सिंह राजपूत, महाविद्यालय अध्यक्ष रूपेश कर, सुनील कश्यप, आनंद गोश्वामी, मुश्कान, लक्ष्मी सोनी, राजेश, आस्था सोनी, खुशबू साहू, रेशमा सिद्दीकी, शेखर, दीपू साहू, संदीप यादव, आकाश साहू, रिंकी यादव,संगीता सिंह, सोनिया समेत अन्य महाविद्यालय छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन