: महिला शिक्षिका ने मानवता को शर्मसार किया..बच्चो को मुर्गा बना कर की पिटाई...इस पर भी उसका मन नहीं भरा तो वे इन बच्चों का वीडियो बनाकर शोसल मीडिया में किया वायरल...
Admin
Tue, Jul 16, 2019
ओपी तिवारी
सूरजपुर- आज गुरु पूर्णिमा है आज के दिन शिक्षकों की पूजा की जाती है,क्यूंकि शिक्षकों को भगवान् का दर्जा हासिल है,लेकिन कुछ शिक्षक इस पवित्र पेशे पर दाग लगाने से भी नहीं चूकते हैं,ताजा मामला सूरजपुर के दातिमा स्थित एक निजी स्कुल का है,जहाँ एक महिला शिक्षिका ने मानवता को शर्मसार किया है,जबकि स्कुल प्रबंधन ने कार्रवाई के नाम पर आरोपी शिक्षिका को दो दिन के लिए निलंबित कर दिया है|वहीँ शिक्षा विभाग भी खानापूर्ति में लगा हुआ है|
यह पूरा मामला सूरजपुर के दतिमा स्कुल की है छात्र के पीठ पर किताब रख मुर्गा बने यह बच्चें जिन्हे उनकी संस्कृत की शिक्षिका ने यह सजा दी है,बेरहम महिला शिक्षक ने उसके बाद उसने इन बच्चों को डंडे से पीटकर यह भी बुलवाया की वे गधे हैं,इस पर भी उसका मन नहीं भरा तो वे इन बच्चों का वीडियो बनाकर शोसल मीडिया में वायरल कर दिया|जो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना

वहीँ इस पुरे मामले पर स्कुल प्रबंधन महिला शिक्षिका की गलती मानते हुए खेद तो जता रहा है,लेकिन कार्रवाई के नाम पर आरोपी शिक्षिका को मात्र दो दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है|वहीँ मीडिया में मामला आने के बाद अब शिक्षा विभाग की नींद खुली है और अब वे कार्रवाई की बात कह रहे हैं| इस पुरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है की महिला शिक्षिका द्वारा किया गया यह शर्मसार मामला मात्र एक गलती है या अपराध?? अगर कानून की बात करें तो यह पूरा मामला अपराध की श्रेणी में आता है,अगर आरोपी शिक्षिका को सजा मिलती है तो यह निश्चित ही उन सभी लोगो के लिए एक बड़ी सीख होगी जो बच्चों के साथ अमानवीय व्यहवार करते हैं|
विज्ञापन
विज्ञापन