ब्रेकिंग

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

सूचना

: मानव सेवा दल ने महाशिवरात्रि पर ग्राम पचिरा के सिद्धेश्वर मंदिर में किया प्रसाद का वितरण...

Admin

Fri, Feb 28, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. प्रख्यात समाजसेवी सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से मानव सेवा दल सूरजपुर ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम पचिरा रेणुका नदी के तट पर सिद्धेश्वर मंदिर में प्रसाद वितरण किया| मानव सेवा दल ने कार्यक्रम का शुभारभ सिद्धेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर एवं गुरु महाराज जी के दिव्य छवि पर पुष्प अर्पित कर जीतराम सरपंच ग्राम पंचायत पचिरा, सुरेंद्र राजवाड़े शिक्षक समिति की वरिष्ठ कार्यकर्ता, डा. सुभाष पांडे के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीणों से एवं नगर से आए हुए हजारो श्रद्धालुओं ने श्री सिद्धेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना किया , ग्रामवासियो ने बताया कि सिद्धेश्वर महादेव का मंदिर सनातन,पुरातन है यह शिव लिंग कहीं बाहर से नहीं लाया गया है ,अपने आप अवतरित हुआ है  इस कारण हजारों हजार की जनसंख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं और सिद्धेश्वर मंदिर रेणुका नदी के तट के किनारे में स्थित है  मानव सेवा दल के द्वारा प्रसाद स्वरुप हलवा पुरी प्रसाद श्रद्धालुओ को वितरण किया गया| कार्यक्रम में सूरजपुर मानव सेवा दल से महोदर राम मंडल प्रमुख, धर्मजीत जिला प्रमुख, मोतीलाल उप जिला प्रमुख,राजू मानिकपुरी जिला संयोजक, सेवक राम जिला प्रशिक्षक,मुलेश्वर प्रसाद, गणेश प्रसाद, किस्मेत बाई, सावित्री बाई,प्रेम कुंवर, पूजा मनिकपुरी , सहदेव राम, मुनेश्वर प्रसाद, शिवधारी, जिला सूरजपुर के सभी कार्यकर्ता एवं ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें