ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: मानसिक रुप से अस्वस्थ्य युवक के साथ आरक्षक ने की मारपीट..बाल पकड़कर लात जूते मारे..युवक गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती...

Admin

Thu, Oct 11, 2018
राजेश सोनी सूरजपुर-अक्सर विवादो मे रहकर सुर्खियो बटोरने वाला कोतवाली पुलिस थाना की पुलिस फिर से सवालो के घेरे मे है,रेप बलात्कार छेडछाड गुुण्डागर्दी मारपीट जैसे आरोप से परिपूर्ण कोतवाली थाने की पुलिस पर मानसिक रुप से अस्वस्थ्य युवक को बाल पकडकर लात जुते घुसे मारपीट करने का मामला सामने आया है!दरअसल यह पुरा मामला नगर से लगे डुमरीया गांव का है जहा पर रोशन लाल आ0गंगाराम उम्र 35 के घर कोतवाली थाने के पांच स्टाफ दिनांक 09 अक्टुबर को गया हुआ इस दौरान कोतवाली थाने मे पदस्थ आरक्षक एल एन मिर्रेे(लक्ष्मी मिर्रे) से रौशन लाल से बहस होने पर उसे घर मे घुसकर बाहर निकाल बाल पकडकर लात जुते मुक्के से जमकर पिटाई कर दिया इस उपरांत उसे पुलिस वाहन मे बैठाकर कोतवाली थाने लाकर लाकप मे बंद कर दिये,परिजनो को जानकारी मिलने पर थाने पहुचकर उसे अपने गांव ले गये, पर उसकी स्थिति खराब होने पर उसे जिला अस्पताल दाखिल कराया गया है जहा पर उसका उपचार चल रहा है इस पुरे मामले की लिखित शिकायत शपथ पत्र के साथ पुलिस अधिक्षक को दिया गया जिसमे पिडित की बहन ने बताया कि मेरा भाई रौेशन लाल जो मानसिक रुप से अस्वस्थ है और उसे आरक्षक एन एन मिर्रे क्रमांक 746 ने लात जुटे हाथ से  मारपीट कर पटक दिया जिससे हम सब काफी डरे सहमे हुये है ये पुलिस वाले उनके परिजनो पर उनपर दबाव बना रहे है जिससे परेशान होकर वह श्रीमान महानिरिक्षक सरगुजा रेंज सहित पुलिस अधिक्षक से न्याय की गुहार लगाकर दोषी आरक्षक के खिलाफ कडी कार्यवाही करने की बात कही है! गौरतलब है कि एक तरफ जिले के कप्तान पुलिस और जनता बीच आपसी तालमेल बैठाने के लिये सहयोग के बैनर तले कई कार्यक्रम किये जा रहे है तो वही दुसरी तरफ अपराधी प्रवृति पुलिस के जवान थाने मे एक संगठित गिरोह बनाकर कार्याे को अंजाम देकर पुलिस साख पर कलंक पर कलंक लगाये जा रहे है इस संगठित गिरोह को पुलिस के बडे अधिकारियो का आशीर्वाद प्राप्त है जो आये दिन कबाड कोयला जुआ जमीन तस्करी रेप गुण्डगर्दी मारपीट कर खुद अपराध के दलदल मे संलग्न है! पुरे मामले मे अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक मेधा टेंभूरकर ने बताया कि मामले शिकायत मिलने पर जाचकर दोषी पर उचित कार्यवाही करने की बात कही तो वही क्षेत्र मे जुए कोयले अवैध कारोबार करने के सवाल पर कहा लगातार कार्यवाही चल रही है फिर भी ऐसी सुचना मिलने पर हमारी टीम तत्काल पहुचकर कार्यवाही करेगी!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें