: मिशन शक्ति के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन...
Admin
Wed, Jul 31, 2024सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. जिले में मिशन शक्ति अंतर्गत 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान 21 जून से 04 अक्टूबर 2024 अंतर्गत चलाया जा रहा है। इस अभियान अंतर्गत आज प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शा. क. उ. मा. विद्यालय विश्रामपुर में किया गया जहां महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) के बारे में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान, बाल विवाह से समाज को होने वाले हानियां, नाबालिग लड़कियों एवं महिलाओं के साथ होने वाले दुष्कर्मों, दुर्व्यवहार से बचाने, लोगों की सोच एवं मानसिकता में बदलाव लाने हेतु बच्चो की सोच सकारात्मक हो, बेटी का समाज में हर व्यक्ति सम्मान करें, गर्भ में पल रहे बेटी की हत्या ना किया जाए आदि के सम्बंध में जानकारी साझा किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि समाज में व्याप्त इन बुराइयों को दूर करने के लिए शिक्षा ही मुख्य स्रोत है जिनके माध्यम से समाज को जागरूक किया जा सकता है। इससे समाज एवं देश में महिलाओं एवं लड़कियों के साथ हो रहे अपराधों में सुधार हो सकेगा, इसके अलावा कार्यस्थल पर महिलाओ का लैंगिक उत्पीडन अधीनयम 2013 के बारे में जानकारी दी गई जिसके अंतर्गत सभी संस्थानो कारखानो फर्मों एवं कार्यालयो जो शासकीय या गैर शासकीय हो सकते हैं सभी में जहां 10 से अधिक लोग काम करते हैं एक आंतरिक शिकायत समिति गठित करना अनिवार्य है समिति गठित नही करने पर नियोक्ता/मालिक को पच्चास हजार रूपए का जुर्माना किया जा सकता है इसके अतिरिक्त जहां 10 से कम लोग कार्य करते हैं तथा उस उद्योग, फर्म, कारखाना, सगठन या संस्था चाहे शासकीय हो या गैरशासकीय वहा किसी महिला के साथ लैंगिक उत्पीडन होने पर जिला स्तर पर गठित स्थानीय शिकायत समिति में शिकायत की जा सकती है इस जागरूकता कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला संरक्षण अधिकारी नवा बिहान इन्द्र कुमारी तिवारी एवं सखी वन स्टॉप सेन्टर से सबनम बानो केस वर्कर सहित 140 शिक्षक प्रतिभागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन