ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना...

Admin

Mon, Mar 4, 2024

सौरव द्विवेदी

सूरजपुर. छ.ग. शासन द्वारा श्रम विभाग अंतर्गत छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की संचालित मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके संतानों को शैक्षणिक योग्यता अनुरूप प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे- लोक सेवा आयोग, छ.ग. व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, कर्मचारी चयन आयोग, भारतीय रेलवे बोर्ड चयन, पुलिस सेवा चयन बोर्ड के तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग ऑफलाइन एवं ऑनलाइन के माध्यम से अभ्यर्थियों के आवश्यकता अनुरूप कराया जाना है। उक्त योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज हितग्राही का जीवित श्रमिक पंजीयन, आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्र, अंक सूची, स्व-घोषणा पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। उक्त योजना के ऑनलाइन आवेदन के लिए किसी भी लोक सेवा केंद्र/श्रम संसाधन केंद्र (कार्यालय जनपद पंचायत) / श्रन विभाग में सम्पर्क कर सकते है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें