ब्रेकिंग

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

सूचना

: मेडिकल दुकानों का औचक निरीक्षण, नारकोटिक्स दवाओं के रिकॉर्ड की हुई जांच...

Admin

Thu, May 29, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त टीम ने जन स्वास्थ्य सुरक्षा एवं नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने की दिशा में कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में आज रामानुजनगर तहसील मुख्यालय में औषधि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। अनुविभागीय अधिकारी अजय मोडीयम के मार्गदर्शन तथा रामानुजनगर थाना प्रभारी राजेंद्र साहू, तहसीलदार सूर्यकांत साय एवं औषधि निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में की गई। एनसीओआरडी समिति के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत की गई इस कार्रवाई में कुल पांच औषधि प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान नारकोटिक्स एवं साइकॉट्रॉपिक दवाइयों के क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। सभी मेडिकल स्टोर्स में सीसीटीवी कैमरे चालू स्थिति में पाए गए, जो समिति द्वारा निर्धारित मानकों की अनुपालना को दर्शाता है। इसके साथ ही, रामानुजनगर तहसील क्षेत्र में कोटपा अधिनियम (COTPA) की धारा 4 के तहत धूम्रपान निषेध प्रावधानों के उल्लंघन पर कुल 8 चालान काटे गए। इन चालानों के अंतर्गत कुल 1600 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें