ब्रेकिंग

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

गुरुजी ‘महुआ रस’ के नशे में धरती माता की गोद में लीन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!

सूचना

: मै अभी जिन्दा हूँ…? पहुची एसडीएम कार्यालय...जीवित वृद्ध महिला को कर दिया मृत घोषित….SDM से लगाई न्याय की गुहार...

Admin

Mon, Dec 27, 2021

सूरजपुर. जिला प्रशासन के नुमाइंदे किस तरह कार्य को अंजाम दे रहे है इनकी लापरवाही का आलम यह है कि जीवित व्यक्ति को भी सरकारी दस्तावेजो में मृत बता दिया जा रहा है. पूरा मामला ग्राम पंचायत जुर का है जहां की 58 वर्षीय वृद्ध महिला बबिया को मृत घोषित कर दिया गया जिसके वजह से वृद्ध बबिया को राशन पेंशन जैसे सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है. अब वृद्ध महिला को खुद को जीवित बताने के लिए अधिकारियों के शरण लेना पड़ रहा है. आज भैयाथान एसडीएम प्रकाश सिंह राजपूत के समक्ष प्रस्तुत होकर बबिया ने अपने जीवित होने का प्रमाण दिया साथ ही बबिया ने उन जिम्मेदारों के विरुद्ध शिकायत भी प्रस्तुत किया जिनके द्वारा उसे मृत घोषित किया गया है. शिकायत में बबिया ने ग्राम के सरपंच सुंदर सिंह, सचिव अबिदुलहक अंसारी,पटवारी आदित्यनारायण,वार्ड पंच यूसुफ अंसारी व जनपद कार्यालय के एक कम्प्यूटर आपरेटर पर साठ -गांठ कर खुद को मृत घोषित करने का आरोप लगाया है. महिला ने आगे कहा है कि पिछले माह तक उसे राशन दिया गया था, इस माह उसे राशन नही मिल पा रहा है वहीं उसका निराश्रित पेंशन भी बंद करा दिया गया है पटवारी के झूठा प्रतिवेदन देने के कारण उसका मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया है जिसके वजह से न राशन मिल पा रहा है और न ही पेंशन वहीं खुद को मृत घोषित होने की जानकारी मिलने के बाद से उसकी मानसिक परेशानी बढ़ गई है. महिला ने इस मामले से जुड़े सभी जिम्मेदारों पर कड़ी कार्यवाही करने की भी मांग एसडीएम से की है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें