ब्रेकिंग

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

सूचना

: मॉ की हत्या करने वाला कलयुगी पुत्र गिरफ्तार, हत्या कर था फरार...

Admin

Sat, Apr 19, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. मॉ की हत्या करके फरार पुत्र को उमेश्वरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वारदात दिनांक 29.03.2025 की है ग्राम उमेश्वरपुर निवासी विरेन्द्र सिंह ने अपने खलिहान से पैरा को ढोने के लिए गांव के 5 लोगों को अपने घर बुलाया था पैरा ढोने के बाद उसने घर के परछी में सभी को खिलाया पीलाया इस दौरान हल्ला शोर शराबा हो रहा था जिस पर विरेन्द्र सिंह की मॉ एतवारी उर्फ रतियारो के द्वारा हल्ला करने से मना करने पर विरेन्द्र के द्वारा आवेश में आकर डण्डा से मारकर हत्या कर दिया। मृतिका की पुत्री की रिपोर्ट पर धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस आरोपी की पतासाजी में लगी थी इसी बीच प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी विरेन्द्र सिंह पिता नैनसाय उम्र 35 वर्ष ग्राम उमेश्वरपुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डण्डा जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें