ब्रेकिंग

पुलिस की मौजूदगी में लोगों की भीड़ ने लाठी डंडों से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

सूचना

: यहा खाखी पर नही होता अपराध दर्ज...भले की किसी को मौत के घाट उतार दे...

Admin

Wed, Feb 9, 2022

राजेश सोनी
सूरजपुर- जिले में कानून के रक्षक कितने भी कांड कर ले, कोई एफआईआर नहीं होनी, कोई जांच नहीं बल्कि बचाने के लिए पूरी कायनात लग जाती है भले से किसी को मारकर मौत के घाट क्यू न उतार दिया हो. ऐसा पूर्व एसपी कुकरेजा के कार्यकाल से चलता आ रहा है. पुलिस आम लोगो की रक्षा के लिये होती है लेकिन जिले में तो उल्टी गंगा बह रही है यहा तो अपराधियों से एक कदम आगे बढकर खाखी खुद अपराध करने में लगी हुई है फर्जी क्राईम ब्राच बन कर तो तो कभी खुलेआम बेबस आम लोगो पर दबंगई,जिसे जब चाहे मारपीट कर अपराध दर्ज किये जा रहे है. बात करे जिले के दुरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहारपुर की यहा पर कानुन का नही खाखी का राज है बिना पैसे के अपराध दर्ज नही किये जाते. सीमा पर जमकर उगाही है. पूर्व की भाती मध्यप्रदेश से इसी रास्ते से बलरामपुर, अंबिकापुर शराब की तस्करी किये जा रहे है.कुल मिलाकर बनिया की दुकानदारी चल रही है. साल भर से ज्यादा हो गये सोनी साहु को गायब हुये पुलिस के हाथ खाली है न्याय के लिये परिजन आज भी भटक रहे. ताजा मामला सडक दुर्घटना में शराबी पुलिस वालो पर अपराध तक दर्ज नही हुई. पुरा मामला 5 फरवरी की है राम गोविंद कोल्हुआ निवासी ठाढपाथर से अपने घर आ रहा था मोहरसोप चौकी के पास शराब के नशे में मस्त प्रधान आरक्षक उनके साथी मोटर सायकल से ठोकर मार दिये थे जिससे राम गोविंद बेहोश हो जाने पर उसको सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र बिहारपुर में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया. पुलिस अधीक्षक को दिये शिकायत में उसने बताया कि सिर पर गंभीर चोट होने पर अस्पताल में भर्ती रहा. इस दौरान उसके परिजन ने पुरे मामले की अपराध दर्ज कराने चांदनी थाने पहुचे तो उनका अपराध तक दर्ज नही किया. बहरहाल जिला अस्पताल से छुटटी मिलते ही राम गोविंद पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें