ब्रेकिंग

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

22 लाख की फिरौती के लिए महिला का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

सूचना

: युवा कलमकार की खोज

Admin

Thu, Jun 28, 2018
सूरजपुर - श्री साईनाथ फाण्डेशन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के सहयोग से प्रदेश में युवा कलमकारां को खोजने के लिये प्रदेश स्तरीय युवा कलमकार 2018 का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष व बस्तर महाराज कमल चन्द्र भंजदेव की प्रेरणा से छत्तीसगढ़ के 24 जिला मुख्यालयों में जिला स्तरीय ऑडिशन लेकर युवाओं का चयन किया जायेगा । इसके लिए सभी जिले में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी है। कार्यक्रम से सुत्रधार व श्री साईनाथ फाउडेशन के अध्यक्ष आशीष राज सिंघानिया ने बताया की यह आयोजन पूरी तरह निःशुल्क है व इसमें प्रदेश का कोई भी कलमकार चाहे वह हिन्दी , छत्तीसगढ़ी या उर्दू किसी भी भाषा में लिखता हो, भाग ले सकता है। बस उसकी आयु 1 जुलाई 2018 तक 40 वर्ष से कम होनी चाहिये। प्रत्येक जिले में उस जिले के प्रभारी द्वारा निष्पक्ष रूप से आडिशन लिया जायेगा । जहां चयनकर्ता 5 युवा कमलकारों को चयनित करेंगे। फिर चयनित साहित्यकार फाइनल राउड अर्थात रायपुर में होने वाले मेगा कार्यक्रम में भाग लेगें । ज्ञात हो की रायपुर में होने वाले सभी कलमकारों के पास उनके आधार कार्ड की एक छाया प्रति का होना अनिवार्य होगा। रायपुर में होने वाले कार्यक्रम में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागीयों को 11 हजार का नगद पुरस्कार एवं मोमटों, द्वितीय के लिए 7 हजार का नगद व मोमेटों , तृतीय के लिये 5 हजार नगद व मोमेटों एवं चतुर्थ से दसम स्थान वालों के लिए ग्यारह सौ रूपये नगद व मोमेटो प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा आयोजन संस्था व छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं सभी जिला प्रभारियों को भी अतिथियों के करकमलां से सम्मानित करने की योजना है। युवा गजलकार श्री सिंघानिया ने बताया की छत्तीसगढ़ राज्य आयोग के माध्यम से युवाओं को खेल , कला व संस्कृति रोजगार, साहित्य सहित अन्य क्षेत्रों में आगे लाने के लिए संकल्पित है। पिछले 3 साल के अल्प कार्यकाल में ही उन्होने अनेक उल्लेखित कार्य युवाओं के हित में किए है। युवा आयोग ने सूरजपुर जिले में अपने जिला प्रभारी के रूप में डॉ मोहनलाल साहू , प्रकृति कस्यप को दायित्व देते हुए सभी गतिविधियों को कराने की जिम्मेदारी दिया गया है। 1 जुलाई 2018 को विश्रामपुर स्थित कॉलरी ऑडिटोरियम में ऑडिशन का आयोजन किया जाएगा जिसमें 40 वर्ष से कम के युवाओं को शामिल होने का आहवाहन किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें