ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: रब ने बना दी जोड़ी..ऊपर वाला जोड़ी बनाकर भेजता है...

Admin

Tue, Jul 30, 2019

प्रकाश दुबे

बड़सरा- ऊपर वाला जोड़ी बनाकर भेजता है इस पंक्ति को चरितार्थ करता है  भैयाथान क्षेत्र के बड़सरा स्थित राम मंदिर मे... 26जुलाई को दो बौने नवयुगलो का विवाह कार्यक्रम धूमधाम के साथ संपन्न हुआ|बारात बाजे गाजे के साथ बंशीपुर से बड़सरा आया था, बौने वर का नाम सतेंद्र देंवागन है जो बंशीपुर निवासी है तथा वधु का नाम श्याम पति देवांगन है जो बड्सरा निवासी है।सामाजिक रीति रिवाज के साथ बड्सरा स्थित श्रीराम मंदिर में विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ,उक्त वैवाहिक कार्यक्रम को सफल बनाने मे सरपंच,जनपद सदस्य ने टेंट,भोजन की व्यवस्था की बड़सरा के महिला समूह ने भोजन बनाया।नवयुवको व महिलाओं के द्वारा  सभी बारातियों को भोजन कराया। ठेकेदार संघ बड़सरा ने नवदम्पति को आशीर्वाद स्वरूप 3100 रूपये नगद भेंट किया। जन प्रतिनिधियों के द्वारा सभी को मिठाई खिलाकर शादी में शामिल होने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया गया।ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के सहभागिता व सहयोग  से विवाह सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर बच्चे व नवयुवकों मे खासा उत्साह देखा गया| वैवाहिक कार्यक्रम को सफल बनाने में जनपद सदस्य सुरुचि सुनील साहू,सरपंच सोनमती सिंह, उपसरपंच रामबाई, जगनारायण सिंह ,सुनील साहू,राजू देवांगन,सोनू जायसवाल, विनय जायसवाल,रामु गोस्वामी,सुशील साहू,शिव कुमार पाण्डेय, शिवहरी जायसवाल, बनारसी जायसवाल, देवराज, जयप्रकाश,कृष्णा देवगन,नरेंद्रजायसवाल, ओमप्रकाश, महेश, राकेश, अशोक,राजेशवर,सुशील,रिशु, रामसाय,विजय,मंगल,रामा,महिला समूह-सुधा सिंह,लीलावती विश्कर्मा ,सुधा देवांगन,सोनाली देवांगन, पार्वती सिंह,जानकी देवांगन, चंदा, मीना,दीपा का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें