ब्रेकिंग

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

सूचना

: राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक,कानून व्यवस्था सहित जंगली हाथियों के नुकसानों की समीक्षा...

Admin

Mon, Dec 30, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  कलेक्टर एस. जयवर्धन ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में जिला  प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान सभी एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस विभाग के अधिकारी व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी  एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्य करने को कहा ।कलेक्टर श्री जयवर्धन ने नए वर्ष आगमन को देखते हुए कहा कि  जिले में कानून व्यवस्था  एवं सुरक्षा के इंतज़ाम लिए सभी अधिकारी सजग होकर कार्य करें। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं पुलिस प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अपने क्षेत्रों में इस दौरान असामाजिक तत्वों के द्वारा की जाने वाली वारदातों पर पैनी नजर रखें। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति की संभावना को देखते ही त्वरित रूप में सख्त कार्यवाही करें। इसके अलावा उन्होंने नव वर्ष को देखते हुए पर्यटन स्थलों का विशेष रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।उन्होंने जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, सड़क यातायात में व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा एवं यातायात सुचारु करने के लिए भी नियमित पेट्रोलिंग कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने  विभिन्न आयोजनों के दौरान जानबूझकर ध्वनि प्रदूषण कर कानून व्यवस्था का उल्लंघन किए जाने पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

कलेक्टर एस. जयवर्धन ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर नरेंद्र पैकरा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती चांदनी कंवर, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने राजस्व विभाग के कामकाजों की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए आमजनों के सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करना सुनिश्चित करें।  कलेक्टर ने बैठक में फौती नामांतरण, भूमि अधिग्रहण, सीमांकन, डायवर्सन, त्रुटि सुधार, बंदोबस्त, खसरा एवं नक्शा त्रुटि सुधार, अविवादित, विवादित नामांतरण, बंटवारा, भूमि आबंटन, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, पटवारी की उपलब्धता और अभिलेख दुरुस्तीकरण, भू-राजस्व वसूली, भू-अर्जन प्रकरणों का मुआवजा भुगतान की स्थिति, वन अधिकार पट्टा आदि की विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर ने बैठक में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए कहा।

जंगली हाथियों के सुरक्षा हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक...

कलेक्टर एस जयवर्धन ने जंगली हाथियों के सुरक्षा हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक ली। इस दौरान हाथियों के सुरक्षा के साथ साथ लोगों की सुरक्षा एवं मानव हाथी द्वंद के कारण होने वाले विभिन्न प्रकार नुकसानों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान डीएफओ पंकज कमल एवं वन विभाग के अन्य अधिकारी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।  इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाली जंगली हाथियों के रहवास, उनके गतिविधियों एवं होने वाले घटनाओं पर चर्चा  की गई। कलेक्टर श्री जयवर्धन ने बैठक में हाथियों के विचरण क्षेत्रों की स्थिति, मानव हाथी द्वंद के कारण, द्वंद के कारण होने वाले पशु हानि ,जन हानि  एवं किसानों के फसल हानि को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान हाथियों के मृत्यु के कारणों पर चर्चा करते हुए उनके और लोगों के सुरक्षा के हरसंभव उपाय पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें