ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर बसदेई में भव्य कार्यक्रम... 

Admin

Sun, Jan 21, 2024

विशाल पटेल

सूरजपुर. श्रीराम प्रभु के जन्मस्थली अयोध्या में श्रीराम प्रभु की मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां पूरे देश में जोर शोर से की जा रही है।  राम मंदिर को लेकर आम जनो में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले के जनपद पंचायत सूरजपुर के ग्राम बसदेई के दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में शिवसेना जिला इकाई के द्वारा विशेष अनुष्ठान एवं विशेष पूजा पाठ का आयोजन हो रहा है वहीं भगवान श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा योग का शुभ मुहूर्त, पौष शुक्ल कूर्म द्वादशी, विक्रम संवत 2080, यानी सोमवार, 22 जनवरी, 2024 को होना है। इस अवसर पर शिवसेना जिला इकाई सूरजपुर के द्वारा प्रभु श्रीराम व हनुमानजी की पूजा व महा आरती के बाद ढोल नगाड़ों के साथ श्रीराम व हनुमानजी के नारों के साथ नगर भ्रमण विशाल रैली निकाली जायेगी रैली के बाद प्रसाद व भंडारे का वितरण किया जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें