ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: राशन कार्ड के नवीनीकरण एवं राशन कार्डधारियों का ई-केवायसी...

Admin

Fri, Jun 21, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में प्रचलित राशनकार्ड के नवीनीकरण एवं राशनकार्डधारियों का ई-केवायसी किया जा रहा है। जिले के समस्त श्रेणी के राशनकार्ड अन्त्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित, निशक्तजन और एपीएल योजना के राशनकार्डधारियों का ई-केवायसी एवं राशनकार्डों के नवीनीकरण 30 जून 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं। विदित हो कि राशनकार्ड नवीनीकरण करने के लिये ई-केवायसी कराना अनिवार्य है। जिले के 2,24,677 राशन कार्डधारकों का नवीनीकरण किया जा चुका है वर्तमान में शेष 10285 राशन कार्डधारकों को अपने राशन कार्ड का नवीनीकरण कराना है। जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए खाद्य विभाग द्वारा मोबाइल एप्प से घर बैठे आवेदन करने की सुविधा प्रदान की गई है साथ ही एप्प चलाने में असमर्थ हितग्राही अपने संबंधित उचित मूल्य दुकान में जाकर नवीनीकरण के लिये आवेदन कर सकते हैं। ई-केवायसी समस्त राशनकार्डधारक सदस्यों को कराना है भले ही उनके राशनकार्ड का नवीनीकरण हो गया है। वर्तमान में जिले के प्रचलित राशनकार्ड में जुड़े 7,91,441 सदस्यों में से 1,61,095 सदस्यों का ई-केवायसी किया जाना शेष है ई-केवायसी के लिए प्रत्येक हितग्राही का बायोमेट्रिक अद्यतन होना चाहिए जिन सदस्यों का बाल आधार बना है उन्हें पहले आधार सेवा केंद्र से अपना बायोमेट्रिक अपडेट कराना होगा इसके पश्चात् उचित मूल्य दुकान के ई-पॉस मशीन से ई-केवायसी करा सकते है। राशनकार्ड में ई-केवायसी और नवीनीकरण की सुविधा निःशुल्क है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें