ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की मांग...

Admin

Wed, Jan 25, 2023

राजेश सोनी

सूरजपुर. जिला मुख्यालय से भैयाथान मुख्य मार्ग में रेलवे स्टेशन सूरजपुर रोड में रेलवे फाटक दिन में कई कई बार बंद हो जाता है जिससे लोगो का घण्टो समय बर्बाद होता है। इस मामले को लेकर जिले का सामाजिक कार्यकर्ता जिला प्रभारी बसपा सीताराम भास्कर ने आज प्रधानमंत्री व रेल मंत्री के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंप कर इस जगह पर तत्काल ओवरब्रिज बनाये जाने की जरूरत बताई है। बताया गया है की इस व्यस्ततम मार्ग में दिन में कई कई बार रेलवे फाटक बंद होने से लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कई बार इमरजेंसी एंबुलेंस १०८ १०२ जिला हॉस्पिटल में मरीज लाते ले जाते समय रेलवे फाटक के बंद हो जाने से मरीजों को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। कई दुर्घटनाओं से पीड़ित मरीजों को कभी-कभी अपनी जान भी गंवानी पड़ती है। जिले में आईएएस आईपीएस व उच्च अधिकारियों का भी आना जाना लगा रहता है। इस गंभीर मामले का समाधान करने के लिए, युवा साथी के साथ सीताराम भास्कर ने ज्ञापन देकर निराकरण की मांग की है। ज्ञापन देते समय युवा साथी हेम सिंह संतोष चौधरी, जगरनाथ रजवाड़े, परमेश्वर बघेल, विनोद पाटिल, उमेश पाटील धर्मजीत सिंह, अधीन पाटले, दिनेश पाटले जीतन सिंह, आशीष रजवाड़े ,, महेंद्र आगरे, जयप्रकाश, धनेश्वर रजवाड़े, राहुल भास्कर, देवनारायण पाटिल, राजू सिंह, सुनील सिंह, रामनाथ, भोले पाटले, छोटन पंडो, शिवचरण सैनी, भंवर लाल साहू, विजेंदर साहू, प्रदीप चौधरी, सहित दर्जनों युवाओं उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें