ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: लोन की लाखो रूपये लेकर फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार...

Admin

Sat, Sep 21, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. लोन की लाखो रूपये लेकर फरार ब्रांच मैनेजर को प्रतापपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है| देवेन्द्र यादव निवासी ग्राम लौदा, थाना अलीनगर, जिला चंदौली उत्तरप्रदेश वर्तमान निवासी अम्बिकापुर ने दिनांक 16.03.2024 को प्रतापपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रयत्न माइक्रो फायनेंस लिमिटेड ब्रांच प्रतापपुर का ब्रांच मैनेजर अरमान अहमद शाखा कलेक्शन एवं हितग्राहियों से लिए लोन की राशि 5,29,272 रूपये को कंपनी के खाता में जमा ना कर पूरी राशि लेकर ब्रांच छोड़कर चला गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी अरमान अहमद पर धारा 409 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। आरोपी की लगातार पतासाजी की गई। इसी बीच नई तकनीक की मदद से आरोपी के बिहार में रहने की पुष्टि होने पर पुलिस टीम बिहार गई और वहां से दबिश देकर आरोपी अरमान अहमद पिता स्व. असगर अहमद उम्र 38 वर्ष ग्राम सुकृत उत्तरप्रदेश को पकड़ी। पूछताछ पर आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर गबन किए गए राशि में से 20 हजार रूपये व एक मोबाईल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें