ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: वर्षो से फरार चल रहे थे वारंटियों को पकड़कर किया न्यायालय में पेश...

Admin

Sat, Apr 27, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तथा अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने वर्षो से फरार स्थाई वारंटियों की जानकारी हासिल कर उन्हें पकड़ने के निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिए है जिसके बाद से पुलिस ने अभियान चलाकर 444 वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है। थाना चौकी की पुलिस टीम ने दिनांक 16 मार्च 2024 से 27 अप्रैल 2024 तक कुल 444 वारंटियों को पकड़ा है जिनमें 123 स्थाई वारंट व 321 गिरफ्तारी वारंट शामील है। जिले सहित दिगर जिलों से भी वारंटियों को धर दबोचा गया है। इनमें कई वारंटी वर्षो से फरार चल रहे थे जिनके विरूद्ध गंभीर अपराध सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध थे। इसी क्रम में आज जयनगर पुलिस के ने धारा 420, 34 भादसं. के मामले में वर्षो से फरार स्थाई वारंटी छेदी गिरी उर्फ खिरमिट निवासी ग्राम बिशुनपुर, थाना सीतापुर तथा सूरजपुर पुलिस ने आबकारी एक्ट के मामले में फरार स्थाई वारंटी सहदेव राम निवासी ग्राम बेलटिकरी, थाना सूरजपुर को पकड़ा है और न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें