ब्रेकिंग

पुलिस की मौजूदगी में लोगों की भीड़ ने लाठी डंडों से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

सूचना

: वायदे के अनुसार पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किये जाने पर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया...

Admin

Sat, Mar 25, 2023

सूरजपुर. प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा अपने वायदे के अनुसार पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किये जाने पर यहां पत्रकारों ने आज मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है। गौरतलब है कि प्रदेश मे पत्रकार सुरक्षा क़ानून की मांग पत्रकार लम्बे समय से कर रहे थे।वर्ष 2018 के चुनाव में घोषणा समिति के समक्ष भी यह मांग रखी गई थी।तब कांग्रेस ने चुनाव के दरम्यान न केवल पत्रकारों को भरोसा दिलाया था कि प्रदेश में उनकी सरकार बनी तो वे पत्रकार सुरक्षा कानून बनाएंगे और इसे लागू कर पत्रकारों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।इस वायदे को घोषणा पत्र में शामिल भी किया गया।प्रदेश सरकार ने पत्रकार सुरक्षा कानून के मसौदे को कैबिनट के सामने रखा और इसे मंजूरी दे दी।इससे अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति जो इस मसले को लेकर मुखर थी और आंदोलन भी किया था ने खुशी जाहिर की है।समिति की जिला इकाई ने शनिवार को सर्किट हाउस में एक बैठक कर सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया।इस आशय का पत्र भी जिला प्रशासन के माध्यम से दिया गया है।बैठक में समिति के जिलाध्यक्ष राजेश सोनी सहित वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे,ओमकार पांडेय,चंचलेश श्रीवास्तव के साथ पप्पू जायसवाल,रमेश गुप्ता,शमरोज खान,कौशलेंद्र यादव,प्रशांत पांडेय,अशोक जायसवाल,सुभाष गुप्ता,नृपेंद्र गुप्ता,मृण्मयी पांडेय,सीपी साहू सहित जिले के पत्रकार मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें