: विकास ज्वेलर्स में हुए चोरी के मामले में चोर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार...
Admin
Tue, Aug 13, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. 2 माह पूर्व भैयाथान रोड में संचालित विकास ज्वेलर्स में हुए चोरी के मामले में पुलिस ने चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है| चोरी की वारदात दिनाक 02.06.24 की रात की है दुकान का ताला तोड़कर 150 ग्राम सोने का जेवर व 3 किलो चांदी व नगदी रकम 4 लाख 20 हजार रूपये को चोरी कर ले गए। जिस पर पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। लाखो की चोरी के मामले पर पुलिस की टीम गठित किया गया था। जिस पर जिलों के संभावित मार्गो के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाला साथ ही प्रदेश में अन्य जिलों में इस प्रकार की वारदात को अंजाम देने से संबंधित सीसीटीव्ही फुटेज प्राप्त कर अवलोकन किया गया। इस प्रकार की पूर्व में हुए चोरी की वारदात में संलिप्त संदेही/आरोपियों के जानकारी संकलित कर दूसरे जिले की पुलिस से जानकारी साझा कर तस्दीक किया गया साथ ही साइबर की भी मदद ली गई जिसके आधार पर संदेही विजय कुमार बसोर पिता शिवप्रसाद बसोर 22 वर्ष निवासी ग्राम लामीदाह थाना सरई, जिला सिंगरौली को ग्राम उज्जैनी थाना बरगवां जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश से पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने बताया कि इसके द्वारा चोरी करने वाले गैंग के सदस्य के रूप में कार्य किया जा रहा था, गैंग के अन्य सदस्य बड़का बसोर व 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर विकास ज्वेलर्स से सोने-चांदी का जेवर व नगदी रकम चोरी करना स्वीकार किया। चोरी के माल व नगदी रकम को आपस में बांट लेना बताया तथा सोने चांदी को बाद में गुड्डा बनिया व मनीष सोनी उर्फ शशांक निवासी बैढ़न को बिक्री करना बताया। आरोपी के निशानदेही पर उसको हिस्से में प्राप्त नगद व जेवर बिक्री से मिली रकम 1 लाख 40 हजार रूपये, चांदी के 14 नग पायल, करधनी 2 नग, बिछिया 7 नग, अंगूठी 10 नग व अन्य चांदी जैसे जेवर, घटना में प्रयुक्त सब्बल को जप्त किया गया है और मामले में आरोपी विजय कुमार बसोर को गिरफ्तार किया गया है। मामले की विवेचना में पाया गया कि प्रार्थी के द्वारा नगदी रकम 4 लाख 20 हजार रूपये चोरी होना बताया गया था जो 2 लाख 80 हजार रूपये ही होना पाया गया है, इसी प्रकार चोरी गए सोने-चांदी की मात्रा भी कम होने की बात सामने आ रही है जिसकी तस्दीक की जा रही है। उक्त आरोपी द्वारा जिला सूरजपुर के विकास ज्वेलर्स के अलावे गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर बिलासपुर जिले के सीपत, चकरभाटा तथा जांजगीर-चाम्पा के कोटमी सोनार में भी सोने-चांदी के जेवर चोरी करना बताया है जिसके संबंध में संबंधित जिले के थानों को भी सूचित किया गया है। इस गैंग के सदस्य बड़का बसोर, गुड्डा बनिया तथा मनीष सोनी जो बिलासपुर जेल में बंद है जिनका प्रोडेक्शन वारंट जारी करवाकर प्रकरण से संबंधित शेष बरामदगी की कार्यवाही जल्द की जायेगी, 2 अन्य आरोपियों की आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम भेजी गई है। एसपी सूरजपुर ने बताया कि पकड़े गये आरोपी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि यह चोर गिरोह छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के अलावा पूर्व में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पंजाब सहित अन्य राज्यों में भी चोरी की वारदात को अंजाम देते रहे है इस कारण वे काफी व्यवसायिक तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देते है और कोई सुराग मौके पर नहीं छोड़ते थे जिसके कारण यह मामला पुलिस के लिए बड़ी चुनौतियों से भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन