ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने किया उपजेल का निरीक्षण

Admin

Fri, Oct 12, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शिव प्रकाश त्रिपाठी ने उप जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों को मिलने वाले खाद्य सामग्री चावल-दाल, सब्जी की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया। प्राधिकरण के सचिव शिव प्रकाश त्रिपाठी ने जेल में संचालित लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण कर बंदियों को क्लीनिक की सेवाओं के बारे में बताते और बंदियों की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि जिन बंदियों के पास अपने प्रकरण के पैरवी के लिये अधिवक्ता नियुक्त करने में सक्षम नही हैं वे क्लीनिक मे कार्यरत् अधिवक्ता को बताये या पेशी मे जाते है तो न्यायाधीश से निवेदन करे की मेरे प्रकरण की पैरवी के लिये निःशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता है। प्राधिकरण के सचिव ने बंदियों को प्लीबागेनिंग, अपील करने की प्रक्रिया, बंदियों के अधिकार, रिमाण्ड, गिरफ्तारी वारंट, प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज होने से लेकर न्यायालय तक प्रकरण में क्या-क्या प्रक्रियाएं होती है, की जानकारी विस्तार से दी। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक एके शुक्ला, सत्य नारायण सिंह, उमेश कुमार एवं जेल के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें