ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: विवादो मे पुलिस महकमे की आरक्षको का तबादला... 15 आरक्षको का स्थानांतरण आदेश...

Admin

Sat, Aug 17, 2019

राजेश सोनी

सूरजपुर-सूरजपुर जिले के पुलिस विभाग के 3 प्रधान आरक्षको के साथ 15 आरक्षको सहित 21 लोगो का हुआ तबादलो मे विवादो का साया पड गया है। 15 आरक्षको,3 प्रधान आरक्षक,2 सउनिरिक्षक,1 उप निरिक्षक की स्थानांतरण की टाईमिंग को लेकर सवाल पर सवाल खडे हो रहे है। जबकि खुद पुलिस अधिक्षक गिरजा शंकर जायसवाल का स्थानांतरण 14 अगस्त को सूरजपुर से कोरबा बटालियन कर दिया गया,ऐसे समय मे सूरजपुर से जाते जाते साहब ने फटाफट आनन-फानन मे 21 आरक्षक प्रधान आरक्षक सहित सउपनिरक्षक का तबादला कई सवाल खडे करते है जो खुद के पुलिस विभाग सहित लोगो मे चर्चा व्याप्त है। सूत्रो के मुताबिक साहब कथाकथित तौर पर अपने चहेतो अधिकारीयो कर्मचारियो की नियुक्ति कर सूरजपुर जिले की कानुन व्यव्स्था को दुरुस्त करना चाहते है जबकि उनका खुद का स्थानांतरण कोरबा हो गया इसे गजब का इतफाक कहे या दाल मे काला। बरहाल सरगुजा आईजी केसी अग्रवाल ने बताया कि जब तक साहब रिलिफ नही होते तब तक वह उनका मौलिक हक है लेकिन स्थानांतरण की टाईमिंग को लेकर आईजी सरगुजा बचते नजर आये,उन्होने बताया अगर स्थानांतरण को लेकर किसी तरह उनके पास शिकायत आती है तो वह जरुर कार्यवाही करेगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें