ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: वृद्ध ने SDM पर गंभीर आरोप लगाये, जान से मारने की धमकी, की लिखित शिकायत...

Admin

Sat, Jul 20, 2024

सूरजपुर. नगर सीमा से लगे ग्राम पचिरा के एक वृद्ध ग्रामीण ने SDM पर घर तोड़ने व जान से मारने का गंभीर आरोप लगाते  हुए कलेक्टर को लिखित शिकायत की है,  लेकिन कार्रवाई तो दूर साहब वृद्ध से मिलना तक मुनासिब नहीं समझे. तो वही एसडीएम ने इस शिकायत को बेबुनियाद बताते हुए कहा है मामला सार्वजनिक  हेंडपम्प के उपयोग का है जिसकी जांच चल रही है.सिलसिले यथार्थ यह है कि ग्राम निवासी राम कुमार की निजी भूमि पर जबरजस्ती कुछ लोगों के द्वारा शासकीय बोरिंग की खुदाई दी गई थी. जिसका उन्होंने ने विरोध भी किया लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई. उन्होंने ने बताया कि अब  जब उन्होंने ने अपनी भूमि को सुरक्षित करने के लिए जब बाउंड्री खीची ली तो आरआई और पटवारी ने मौके पर पहुच दीवार गिराने को कह रहे हैं.लेकिन जब वे दीवार गिराने को राजी नही हुआ तो एसडीएम  सूरजपुर ने मोबाइल पर उसके पूरे घर पर  बुलडोजर चलवाने के साथ जान से मारने की धमकी दी. जिससे दहशत में आये रामकुमार ने कलेक्टर कार्यालय पहुँच कर एसडीएम के खिलाफ शिकायत  की है. वृद्ध रामकुमार ने बताया  कि उनके घर पहुंचे राजस्व विभाग के पटवारी व आर आई साहब ने उन्हें धमकाते हुए यह भी कहा कि कुछ दिन पहले सूरजपुर में एक पत्रकार को एसडीएम साहब  ने पिटाई की है तुमको पता है नहीं हो तो पता कर लेना,  किसी को कुछ नहीं समझते. ग्रामीण ने बताया कि  इसके बाद उन्होंने अपने मोबाइल से एसडीएम साहब  को फोन करके बात कराया इस पर एसडीएम साहब ने  उन्हें कहा कि दीवाल तोड़ दो नहीं तो तुम्हारा घर भी तोड़ दूगा.? रामकुमार की छोटी बहू प्रभा ने बताया कि आरआई व पटवारी उनके घर बिना किसी को बताए घुस गया और जमीन की नाप जोख करने लगे. इस दौरान वहां उपस्थित कुछ लोगों ने गंदी गंदी गालियां भी दी. फ़िलहाल अमृतकाल के इस दौर में क्या क्या गुल खिल रहे है किसी से छिपा नहीं है तो वही प्रदेश में गुड गवर्नेंस को लेकर मुख्यमंत्री जपते रहते है| लेकिन सूरजपुर जिले की बात कुछ और ही है राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली की साख पर कई खाख है|   अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में प्रंदेश की सरकार जिले के बेलगाम अधिकारियों पर लगाम लगते भी है या नहीं.?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें