ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: शराब सेवन करने वाले प्रधान पाठक हुए निलंबित....

Admin

Tue, Dec 21, 2021

सूरजपुर जिले में शराब खोरी चरम पर है अधिकारी कर्मचारी शराब के नशे में मदमस्त है अभी तक एक पटवारी, शिक्षक निलंबित किये जा चुके है तो वही कई शराबी अधिकारी कर्मचारियों पर गाज गिरना बाकी है. आज फिर से जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्ताव पत्र के परीक्षण उपरांत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बसदेई के प्रधान पाठक अर्जुन राम कुशवाहा को विद्यालयीन समय में शराब सेवन कर शाला में उपस्थित होने व शिक्षकों के साथ अभद्रता करने के साथ मध्यान्ह भोजन संचालन में लापरवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के दोषी पाए जाने पर छत्तीसगढ़़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के उप-नियम 9(1) (क) के तहत् तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से निलंबित किया गया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें