ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: शहर के निजी नर्सिंग होम में जच्चा बच्चा मौत के मामले में दफन किये गए नवजात का शव का पीएम हुआ...

Admin

Fri, Apr 7, 2023

सूरजपुर. शहर के निजी नर्सिंग होम में जच्चा बच्चा मौत के मामले में आज दफन किये गए नवजात के शव को प्रशासन की टीम ने निकाल कर पीएम कराया है। पूरे मामले में परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।इधर प्रशासन ने नर्सिंग होम को सील कर दस्तावेज आदि जप्त कर लिया है।दूसरी ओर बेहद ग़मगीन माहौल में मृतका पूजा साहू का अंतिम संस्कार भुनेश्वरपुर में किया गया जिसमें पूरा गांव शामिल रहा। मामले की जांच कर रही कोतवाली पुलिस ने आज परिजन, प्रशासन सहित डॉक्टरों की उपस्थिति में दफन किये गए नवजात निकाल कर पीएम के लिए भेजा है। जहाँ पर दो डॉक्टरों की टीम ने नवजात का पीएम कर शव को परिजनों की सपुर्द किया कर दिया है। परिजन नवजात को दफन कर कोतवाली थाने पहुचकर अपराध दर्ज करने की मांग कर रहे है।फिलहाल पुलिस प्राम्भिक जांच पड़ताल करने ने लगी है। जिस चिकित्सक का यह मामला है उस पर कई आरोप पूर्व में भी लगते रहे है पर आज तक आरोपो पर जांच के नाम पर लीपापोती होती रही है।जिसके परिणाम स्वरूप इस तरह की घटना सामने आई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें