ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: शिकायत मिलने पर जांच में चना मिला खाने योग्य एवं पौष्टिक...

Admin

Mon, Dec 19, 2022

सूरजपुर.  विगत दिनों शासकीय उचित मूल्य दुकान कुसमुसी विकासखण्ड भैयाथान में चना वितरण के संबंध में शिकायत मिलने पर कलेक्टर के आदेश पर खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान कुसमुसी जाकर निरीक्षण व जांच किया गया। जिसमे गांव के हितग्राहियों (राशन कार्डधारियों) एवं दुकान संचालक के समक्ष चने एवं अन्य राशन सामग्रियों का अवलोकन किया गया, अवलोकन में चने एवं अन्य राशन सामग्री उचित एवं गुणवत्तापूर्ण खाने योग्य पौष्टिक पाया गया। उपस्थित हितग्राहियों ओम प्रकाश पैकरा, संजय कुमार, संत कुशवाहा, रमा शंकर ने बताया गया कि चने की गुणवत्ता सही है, उपरोक्त सभी चना के पैकेटांे में किसी भी प्रकार का घुन नहीं पाया गया है। दुकान में भण्डारित संपूर्ण चना खाने योग्य एवं पौष्टिक है। मौके पर उपस्थित हितग्राहियों ने बताया गया कि पात्रतानुसार दाम एवं मात्रा का वितरण उचित समय पर प्राप्त हो जाता है। जांच टीम में संयुक्त रूप से खाद्य शाखा सूरजपुर के खाद्य अधिकारी विजय किरण, सहायक खाद्य अधिकारी श्रीमती श्वेता अग्रवाल, खाद्य निरीक्षक नीलम मिंज व खाद्य निरीक्षक सुरेन्द्र कुर्रे शामिल थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें