ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: शिक्षा सप्ताह का आयोजन,होगा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन...

Admin

Thu, Jul 25, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वाधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर शिक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में दिनांक 22 जुलाई 2024 से 28 जुलाई 2024 तक शिक्षा सप्ताह का आयोजन करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मूल भावना को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए जिले के समस्त शालाओं में दिवसवार गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम अंतर्गत सोमवार को प्रथम दिवस -  TLM   दिवस - शिक्षकों को स्थानीय सामग्री के प्रदर्शन एवं कक्षा में इनके उपयोग हेतु प्रोत्साहित करने का गतिविधियां, मंगलवार, द्वितीय दिवस -  FLN  दिवस -  FLN  के क्रियान्वयन हेतु सभी हितधारकों के मध्य जागरूकता विकसित करने का कार्य, बुधवार, तृतीय दिवस - खेल दिवस - खेल और फिटनेस के महत्व हेतु प्रतियोगिताओं का आयोजन तथा गुरूवार, चतुर्थ दिवस - सांस्कृतिक दिवस - विद्यार्थियों में विविधता में एकता की भावना विकसित करने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया गया। कार्यक्रम में बच्चे, शिक्षक, पालक, जन समुदाय एवं जन प्रतिनिधियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।आगामी दिवसवार 26 जुलाई शुक्रवार, पांचवां दिवस - कौशल एवं डिजिटल पहल दिवस - विभिन्न कौशलों को बढ़ावा देना, सिखने में डिजिटल पहल को प्रोत्साहित करने का कार्य किया जाना है। 27 जुलाई शनिवार, छठवां दिवस - मिशन लाईफ/ईको क्लब दिवस - स्कूलों में ईको क्लब का गठन, एक पेंड़ मा के नाम का आयोजन स्कूलों में वृक्षारोपण का कार्य किया जाना है तथा 28 जुलाई रविवार, सप्तम दिवस - सामुदायिक भागीदारी दिवस - स्थानिय समुदाय, जन-प्रतिनिधि, पालक, एसएमसी, पीटीए, पंचायती राज्य संस्थाओं से मिलकर अधिकतम भागीदारी तथा न्योता भोज का आयोजन किया जाना है, जिसमें पालक, जन समुदाय एवं जन प्रतिनिधियों से अपील है आगामी कार्यक्रमों में भी अपनी सहभागीता देते हुये बच्चो का उत्साह वर्धन कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें