ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: शिविर आयोजित कर श्रमिकों का किया जा रहा श्रमिक पंजीयन

Admin

Wed, Sep 25, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों, निर्माणाधीन भवन स्थल व श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र में श्रम विभाग द्वारा शिविर आयोजित कर श्रमिकों के पंजीयन, नवकरण एवं विभागीय संचालित योजनाओं के आवेदन किया जा रहा है।
उक्त संबंध में श्रम पदाधिकारी द्वारा बताया गया की शिविर कार्यक्रम अलग-अलग विकासखंडों में 4-5 ग्राम पंचायतों का कलस्टर बना कर 09 सितंबर से 01 नवंबर 2024 तक आयोजित किया गया है। विकासखंड भैयाथान के ग्राम पंचायत बड़सरा में सत्येंद्र प्रताप सिंह कल्याण निरीक्षक, आरती साहू सहा. ग्रेड 3, विनोद साहू भृत्य द्वारा शिविर लगाया गया। जिसमें 35 श्रमिकों के श्रमिक पंजीयन कार्ड का नवीनीकरण व 9 नवीन श्रमिक पंजीयन हेतु आवेदन किए गए। कल्याण निरीक्षक द्वारा बताया गया कि 09 से 23 सितंबर तक कुल 16 शिविर आयोजित किए जा चुके हैं जिसमे 901 श्रमिकों का पंजीयन, 454 श्रमिकों का पंजीयन नवकरण तथा विभागीय योजनाओं के अंतर्गत कुल 56 आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं। साथ ही कल्याण निरीक्षक द्वारा श्रमिकों को अपना पंजीयन एवं नवकरण कराने अपील भी की गई। बताया गया कि ऐसे श्रमिक जिनका पंजीयन वैधता समाप्त हुए एक वर्ष या उससे अधिक हो गया है उन्हे 31 दिसंबर 2024 से पूर्व अपना नवीनीकरण कराने अंतिम अवसर दी गई है। 31 दिसंबर 2024 तक नवीनीकरण नहीं कराने की दशा में श्रम पंजीयन स्वतः निरस्त हो जायेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें