ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: शॉपिंग कॉम्पलेक्स की मरम्मत, सड़कों से संबंधित एव नवीन स्ट्रीट लाईट लगाने की मांग...

Admin

Thu, Aug 8, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. नगरपालिका परिषद् सूरजपुर द्वारा 27 जुलाई से 10 अगस्त तक संचालित नगर सुराज अभियान के तहत जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन वार्ड क्र0-07 एवं 08 में किया गया। जिसमें मांग एवं समस्या पर आधारित 25 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में नगरपालिका अध्यक्ष , उपाध्यक्ष रितेश गुप्ता एवं सीएमओ मुक्ता सिंह चौहान ने लोगों की समस्याएं सुनी और निराकरण की पहल की।नगर के वार्ड क्र0-07 एवं 08 मे आयोजित शिविर में 25 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें वार्ड क्र0-07 में निर्मित नपा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की टपक रही छत की मरम्मत का कार्य, सड़कों की हाहल जर्जर को बनवाने एवं स्ट्रीट लाईट के साथ-साथ विभिन्न मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से संबंधित आवेदन शामिल हैं। शिविर के दौरान राशन कार्ड की आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया।  शिविर में राशन कार्ड से वंचित हित ग्राहियों का मौके पर ही राशन कार्ड बनवा कर वितरित किया। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष रितेश गुप्ता, पार्षद गैबीनाथ साहू, एसडीओ बसंत जायसवाल, राजेश राम, उपयंत्री अर्चना गुप्ता, राजस्व प्रभारी एमएल गहरवरिया, सीएस जायसवाल, उर्मिला सिंह, जितेन्द्र साहू, निरंजन राजवाड़े, संगीता सोनी, राजकुमार सोनी, गोपाल चक्रधारी, दिनेश साहू के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत स्थानीय गणमान्य नागरिक व आवेदक गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें