ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: शौचालय स्वच्छता दिवस,शौचालय के लाभ बताए और शौचालय उपयोग की दिलाई शपथ...

Admin

Sun, Dec 1, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर विकासखण्ड रामानुजनगर के माध्यमिक शाला पतरापाली में छात्र-छात्राओं को शौचालय के शत प्रतिशत उपयोग करने और साफ सफाई रखने शौचालय का सही तरीके से उपयोग करने का तरीका भी बताया गया। विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती अनीता सिंह ने छात्राओं को शौचालय का उपयोग एवं व्यक्तिगत साफ सफाई के बारे में जानकारी दी। खाना खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोने हेतु बताया गया। शिक्षक योगेश साहू ने बताया कि शौचालय न सिर्फ हमारे जीवन को बचाने का काम करते हैं बल्कि कई तरह की बीमारियों के प्रसार को भी रोकने में मदद करते हैं। खुले में शौच कई बीमारियों को न्योता देता है, इसलिए विश्व शौचालय दिवस वैश्विक स्वच्छता संकट से निपटने के लिए प्रेरित करने वाला एक महत्वपूर्ण दिवस है। शौचालय का इस्तेमाल करने से घर की स्वच्छता में सुधार होता है, शौचालय से घर से कचरा स्वच्छ तरीके से दूर होता है, शौचालय से मानव मल और उससे होने वाली बीमारियों से बचाव होता है, शौचालय से पर्यावरण साफ़-सुथरा रहता है, शौचालय से जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है, शौचालय से निजता, राहत, सुविधा, और गरिमा मिलती है, शौचालय का इस्तेमाल करने से सकारात्मक स्वच्छता व्यवहार को बढ़ावा मिलता है, शौचालय का इस्तेमाल करने से सामाजिक और आर्थिक विकास में योगदान होता है। तत्पश्चात विद्यालय के छात्रों एवं संकुल के शिक्षको द्वारा शौचालय उपयोग करने की शपथ दिलाई गयी।कार्यक्रम में संकुल समन्वयक जी डी सिंह, प्रधानपाठक सोनवानी, अमोल सिंह, कृष्ण यादव, अनित सिंह, प्रवीना, योगेश साहू, रघुनाथ जायसवाल, कर्मेन्द्र सिंह सहित संकुल के शिक्षक एवं छात्र छात्रायें उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें