ब्रेकिंग

पुलिस की मौजूदगी में लोगों की भीड़ ने लाठी डंडों से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

सूचना

: श्रमिक दिवस पर श्रमिकों का सम्मान...

Admin

Mon, May 1, 2023

सूरजपुर. अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के गढ़कलेवा में श्रमिक सम्मेलन एवं बोरे बासी का आयोजन किया गया। श्रमिक दिवस पर श्रम विभाग अंतर्गत संचालित मेघावी छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्रोत्साहन राशी 07 हितग्राहियों के बच्चों को दिया गया. मुख्य अतिथि भटगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव पारस नाथ राजवाड़े ने श्रमिकों को फूल माला पहना कर सम्मान करते हुए बोरे बासी का कार्यक्रम शामिल किया. गौरतलब है एक मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया जाता है इस दिन विभिन्न आयोजन कर श्रमिको के सम्मान में कसीदे पढे जाते है और श्रमिको का सम्मान किया जाता है. आज फिर से श्रमिक दिवस पर श्रमिको सम्मान कर औपचारिकता निभाई गई. गौरतलब है कि बीते साल 01 मई श्रमिक दिवस पर पूरे छ.ग. में बोरे बासी का कार्यक्रम आयोजन शुरू किया गया। मुख्यमंत्री ने श्रमिक दिवस पर बोरे बासी तिहार मनाते हुए श्रमिकों का सम्मान किया था है। आज श्रमिक दिवस के अवसर पर पूरे उल्लास के साथ बोरे बासी खाकर बोरे बासी तिहार मनाया गया। भटगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव पारस नाथ राजवाड़े ने बताया कि जब वे पढ़ते तो वे भी बासी खाकर ही स्कूल जाते थे। आज केवल मजदूर, श्रमिक या किसान ही बोरेबासी नहीं खा रहा बल्कि प्रदेश की मंत्री, विभिन्न विभाग के बड़े अधिकरी भी बोरेबासी को आज के दिन बड़े ही चाव से खा रहे है। और उसके फोटो वीडियो अपने फेसबुक, इंटरनेट, ट्वीर, इस्टाग्राम और सोशल मीडिया में डाल रहे हैैं। मजदूर दिवस पर सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। श्रमिक दिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष के. के. अग्रवाल, जिला सदस्य बिहारी कुलदीप, जनपद अध्यक्ष जगलाल सिंह देहाती, रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष रामकृष्ण ओझा ने अपने विचार व्यक्त किये।


विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें