ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: श्रम विभाग ने बांटी श्रमवीरों को सायकल व सिलाई मशीन

Admin

Thu, Aug 2, 2018
मुकेश कुमार सूरजपुर- जिला मुख्यालय सूरजपुर के कृर्षि मंडी प्रांगण मे श्रम विभाग की ओर से पंजीकृत श्रमिकों को सिलाई व सायकल वितरण कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता की उपस्थिति में किया गया।  महिला निर्माणी श्रमिकों को 54 नग सिलाई मशीन, असंगठित क्षेत्र के 55 दर्जी महिला कर्मकारों को सिलाई मशीन, निर्माणी श्रमिक मे राजमिस्त्री को 32हितग्राहियों को कीट, निर्माणी श्रमिक इलेक्ट्रिशियन 22 हितग्राहियों को कीट, निर्माणी श्रमिक पेंटर 12 हितग्राहियों को कीट, निर्माणी श्रमिक बढई 14 हितग्राहियों को कीट, निर्माणी श्रमिक सायकल महिला 36 नग एवं निर्माणीक श्रमिक पुरूष के 54 हितग्राहियों को सायकल वितरण किया गया। वितरण मे रमेश कुमार साहु श्रम कल्याण निरिक्षक, ईजराल खान, सत्येन्द्र प्रताप सिंह समेत अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार ही एक ऐसी सरकार है जो अंतिम पंक्ति में खड़े ब्यक्ति तक सरकार की योजना पहुचा रही है। श्रमिकों का ख्याल कोई रखा तो ओ भाजपा की सरकार है। जो सब के साथ सबका विकास चाहती है। उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का विस्तार से गुणगान किया। साथ ही प्रदेश के यशस्वी मुख्य मंत्री डाक्टर रमन सिंह जी का आभार व्यक्त करतें हुए कहाँ की आपने श्रमिकों के हित मे योजना चालू कर मान सम्मान का ख्याल रखा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगो का जीवन आसान बनाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिसका लाभ आप ले।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें