ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ ने 30 सितम्बर को होने वाले महासम्मेलन की तैयारी को लेकर की महाबैठक आयोजित

Admin

Sat, Sep 15, 2018
राजेश सोनी सूरजपुर- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की उपस्थिति में आगामी 30 सितम्बर को आयोजित महासम्मेलन की तैयारी को लेकर संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ के द्वारा जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी के नेतृत्व में विशाल बैठक आयोजित कर सम्मेलन में शामिल होने की कार्य योजना बनाई। इस दौरान संयुक्त शिक्षाकर्मी के प्रवक्कता भुवनेश्वर सिंह ने बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि एक मत से महासम्मेलन में शामिल होने की अपील करते हुए संविलियन के अभार प्रदर्शन पर अपनी सहमति प्रदान की। इसी प्रकार बैठक में उन्हांने बैठक में 8 वर्ष से कम पंचायत शिक्षकों के ससमय वेतन भुगतान, अनुकम्पा नियुक्ति, सीपीएफ कटौती, एरियर्स भुगतान सहित जिला व ब्लॉक स्तर की समस्याओं के निदान पर व्यापक रणनीति बनाई। वहीं प्रांतीय अध्यक्ष उपाध्यक्ष माया सिंह व संभाग प्रभारी राकेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी व महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ममता मण्डल ने भी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह महासम्मेलन किसी संगठन विशेष द्वारा आयोजित सम्मेलन नहीं, यह तो पूरे प्रदेश के आम शिक्षाकर्मियों का सम्मेलन है और इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता दे। जिलाउपाध्यक्ष विपिन पाण्डेय और जिला संयोजक कृपालनाथ तिवारी ने सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि सूरजपुर जिला हमेशा की तरह इस महासम्मेलन में अपनी अभूतपूर्व उपस्थिति प्रदान करेगा। ब्लॉक अध्यक्ष मो महमूद, कृष्णा सोनी, राजकुमार सिंह, कमलेश सिंह, सुरेन्द्र दुबे ने सम्मेलन हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार सहित संविलियन विथ फैमिली की तर्ज पर महासम्मेलन विथ-फैमिली अभियान छेड़कर सपरिवार महासम्मेलन में शामिल होने का निश्चय किया। बैठक में सहादत अली समेत जिले के समस्त पुरूष, महिला पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें