ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: सरकारी अस्पताल बना मौज मस्ती का अड्डा...जश्ने जन्मदिन पार्टी का वीडियो वायरल...! संगीत व डांस पार्टी में जो शामिल वे कह रहे यह गलत है..

Admin

Mon, Feb 27, 2023

राजेश सोनी

सूरजपुर. जिले के अस्पतालों में इस कदर अव्यवस्था का आलम है कि रोज मरीज इससे दो चार हो रहे है।डॉक्टर समय पर अस्पताल नही आते ,अस्पताल में उनका व्यवहार ठीक नही है घर मे इलाज पर जोर देते है। निजी अस्पतालों में मरीजो को भेज कर पैसा ठगने की तमाम शिकायते रही है। पर इन सब के बीच डाक्टर व कर्मचारी अस्पताल परिसर को अय्याशी का अड्डा बना लिया है। ऐसा ही एक मामला बिहारपुर जैसे दुरस्थ अंचल से सामने आया है।जहाँ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक अस्पताल कर्मचारी अपना जन्म दिन पर अस्पताल के वार्ड में जश्न मनाते दिख रहा है। जश्न भी ऐसा कि डांस व थिरकन के आगे मरीज जाए भाड़ में ...! जब खुद अस्पताल प्रभारी इस तरह हरकत करेंगे तो बाकी क्या करेंगे इसका अंदाज आप खुद लगाइये। पतासाजी करने पर पता चला वीडियो दो दिन पुराना है। जिसमे अस्पताल के डॉक्टर, स्टाफ ने जन्मदिन की पार्टी का आयोजन कोविड अस्पताल में किया जिसमे समूचा स्टाफ सम्मलित होकर जश्न मनाया और केक भी कटा। संगीत व डांस का आयोजन भी हुआ। पड़ताल में पता चला कि अस्पताल में इस तरह का आयोजन होना आम बात है और कई तरह की पार्टी आयोजन अक्सर होते आ रहा है। जिस जगह स्थान पर मरीज का उपचार भर्ती स्वास्थ्य लाभ के लिए बना हो उसे यहाँ पदस्थ अधिकारियों ने अश्याशी का अड्डा बना दिया है।

रेफर स्वास्थय केंद्र ...!

यहाँ पहुचने वाले मरीजो का उपचार छुत काटने जैसा है। अक्सर मरीजो को रेफर कर दिया जाता है। दूरस्थ क्षेत्र होने की वजह से यहाँ कोई डॉक्टर या स्टाफ नही आना चाहता है जो यहाँ पदस्थ है वे अपने आप को खुदा समझते है। कलयुग के ये भगवान डॉक्टर कितने संवेदनशील है यह आये दिन देखने सुनने को मिल जाता है तो वही स्वास्थ सेवाओ की बात करे तो किस तरह की सेवाएं है कभी खाट पर मरीज तो कभी कई किलोमीटर का सफर गरीब मरीज को करना पड़ता है। दिलचस्प यह है कि जश्न में शामिल बिहारपुर अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर सुरेश मिश्रा इसे गलत मानते है और कहा कि ऐसा नही होना चाहिए।

होगी कार्रवाई...

अस्पताल में जन्मदिन का जश्न तो सरासर गलत है। संज्ञान में नही था।पर अब संज्ञान में आने के बाद सम्बन्धितों को नोटिस जारी कर जबाव मांगा जाएगा।जबाव सन्तोष जनक न होने पर कार्रवाई की जाएगी-डॉ आर एस सिंह,मुख्य चिकित्सा अधिकारी सूरजपुर

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें