ब्रेकिंग

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

सूचना

: सांसद पहुचे इस गाँव में,छिंद से बने झोपडी में गुजारी रात, ग्रामीणों से भेट मुलाकात कर उनके साथ नृत्य किया...

Admin

Wed, Jan 1, 2025

सूरजपुर.  जिले के ओड़गी विकासखंड अंतर्गत घने जंगलों के बीच बसे ग्राम लुल्ह पहुंच सांसद चिंतामणि महराज ने ग्रामीणों की समस्या सुनी। ग्रामीणजनों की समस्याओं के निदान हेेतु चिंतामणि महराज 31 दिसंबर की रात को ही बिहारपुर लुल्ह बैजनपाट पहुंच गये थे। जहां उन्होंने रात विश्राम कर 01 जनवरी को क्षेत्रवासियों की समस्याओं को एक एक कर गभीरतापूर्वक सुना और उपस्थित अधिकारियों को समस्या के निदान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। ग्राम पहुंचने पर ग्रामीणों ने सुआ नृत्य कर उनका स्वागत किया गया। श्री महाराज ने भी ग्रामीणों संग मिलकर करमा नृत्य किया। अपने लुल्ह ग्राम प्रवास के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए  एवं उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बीते मंगलवार को सांसद चिंतामणि महाराज लुल्ह ग्राम पहुंच कर छिंद से बने झोपडी में रात गुजारी। इस दौरान उन्होंने  ग्रामीणों के साथ ही उनके पारंपरिक जलपान थूरू कंदा, महुआ लाटा व देशी रोटी ग्रहण किया। अपने प्रवास में सांसद श्री महराज ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के शिकायतों को सुना। ग्रामीणों ने फर्जी पट्टा बनवाने को लेकर शिकायत की गई। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत कि दुरी 30 किलोमीटर होने के कारण उन्हें कई गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्हें राशन के लिए भी यहां के लोगों को लम्बी दूरी तय करनी पड़ती है। उन्होंने सांसद महराज से लुल्ह में ही राशन दिलाने कि मांग की है जिसपर उन्होंने  इन समस्या के समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए एवं जाति, फौती, नामांतरण, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड की सुविधा के लिए सांसद श्री महाराज ने जनपद सीईओ व तहसीलदार को कैंप लगाकर ग्राम ख़ोहिर, लुल्ह, भूण्डा, बैजनपाट के ग्रामीणों का समस्या का समाधान करने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा अपने प्रवास के दौरान सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने उपस्थित ग्रामीणों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण भी किया।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें