ब्रेकिंग

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

सूचना

: सार्वजनिक वितरण प्रणाली संचालको बैठक

Admin

Thu, Jan 18, 2024

सूरजपुर.  जनपद पंचायत सूरजपुर के सभाकक्ष में एसडीएम सूरजपुर लक्ष्मण तिवारी (आईएएस) ने अनुविभाग सूरजपुर के शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालकों की बैठक लेकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा किया गया। माह दिसम्बर 2023 की खाद्यान्न की डी.ओ. राशि जमा नहीं करने वाले दुकान संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 2 दिवस मे राशि जमा कराने के निर्देश दिया गया। दुकान संचालकों को उचित मूल्य दुकानों में मूलभूत जानकारी, स्टॉक सूची पात्रता सूची, जिला शिकायत निवारण अधिकारी का नाम नम्बर अनिवार्य रूप से 25 जनवरी तक प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए। माह जनवरी के राशन वितरण की समीक्षा करते हुए प्रत्येक माह के 1 से 10 तारीख तक नियमित दुकान खोल कर अधिकतम वितरण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त राशन कार्ड के सभी सदस्यों के मोबाइल नंबर सीडिंग आयुष्मान कार्ड शिविर के साथ ही साथ डोर टू डोर जाकर पुर्ण कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें