ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: सावधान..अगर गृहमंत्री जी के क्षेत्र की विकास की बात की तो..जाना पड़ेगा जेल...फेसबुक में कमेन्ट करना महंगा पड़ा युवको को..खानी पड़ी जेल की हवा

Admin

Fri, Oct 5, 2018
सूरजपुर-प्रदेश के गृह मंत्री रामसेवक पैकरा फिर से एक बार सुर्ख़ियों में हैं,आरोप है की फेसबुक पर विकास ना करने की बात पर वे इतना भड़क गए की अपने पद पावर का दुरुपयोग करते हुए 5 छात्रो सहित 6 युवाओं को जेल भेजवा दिए,बाकी का कसर उनकी पुलिस ने पूरी कर दी,इन मासूम छात्रो को पुलिस ने हथकड़ी लगाकर एसडीएम कार्यालय में पेश किया,हलाकि दो दिन जेल में रहने के बाद सभी आरोपियों को जमानत मिल गई! सूरजपुर के ग्राम चेद्रा में कुछ लडको को गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के खिलाफ फेसबुक पर कमेन्ट करना इतना महँगा पड़ गया की उन सभी लडको को जेल की हवा खानी पड़ी, दरअसल कुछ दिन पहले एक महिला ने फेसबुक पर रामसेवक पैकरा का फोटो पोस्ट करके यह लिखा था की क्या इन्होने अपने गाँव का विकास किया है,इस पर कुछ छात्रों ने उस पोस्ट पर कमेन्ट लाइक कर दिया की गृह मंत्री ने सिर्फ अपना विकास किया है,यह कमेन्ट गृह मंत्री के बेटे लवकेश पैकरा को इतना नागवार गुजरा की उन्होंने कमेन्ट करने वालो के खिलाफ अपने गाँव के चेंद्रा पुलिस चौकी में  शिकायत दर्ज करा दी,मामला मंत्री जी से जुडा हुआ था तो पुलिस भी तुरंत सक्रिय हो गई और तत्काल तीन युवको को पकड़ कर प्रतिबंधात्मक कारवाई करते हुए एसडीएम कोर्ट में पेश कर दिया गया,जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया,घटना के दो दिन बाद बाकी के तीन लडको को भी इसी धारा के तहत जेल भेज दिया गया,हलाकि दो दिन जेल में बिताने के बाद सभी आरोपियों को जमानत मिल गई,इस पुरे मामले में पुलिस भी सवालों के घेरे में है,क्यूंकि अक्सर देखा गया है की गंभीर मामलो में आरोपियों को भी पुलिस सामान्य रूप से कोर्ट में पेश करती है,लेकिन चुकी मामला गृह मंत्री के बेटे का था तो पुलिस ने इन छात्रो को सरेआम हथकड़ी लगाकर कोर्ट में पेश किया, जबकि इन सभी आरोपियों का कभी कोई क्राइम रिकार्ड भी नहीं रहा है!वहीँ पीड़ित छात्रो के परिजन भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं उनके अनुसार पुलिस ने बिना परिजनों के जानकारी के ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पूछने पर भी पुलिस के द्वारा परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी गई! बरहाल गृहमंत्री के घरवालो के द्वारा पद का दुरुपयोग का यह पहला मामला नहीं है,इसके पहले भी मंत्री जी के भतीजे पर बलात्कार का आरोप लग चुका है,जिसमे पुलिस ने मामला भी दर्ज किया हुआ है बावजूद इसके अभी तक मंत्री जी का भतीजा सरेआम घूम रहा है,वहीँ शोसल मीडिया में एक कमेन्ट करने की वजह से 6 युवाओं को जेल की हवा खानी पड़ी जिससे गृह मंत्री के गृह ग्राम में ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है!   जी एस जायसवाल,, एस पी सूरजपुर इस पुरे मामले पर सूरजपुर एस पी ने हथकड़ी लगाने की घटना की जानकारी से इनकार करते हुए बताया की इस पुरे मामले की जानकारी ली जा रही है और अगर किसी पुलिसकर्मी के द्वारा नियम विरुद्ध कारवाई की गई होगी तो उस पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा! डी के सोनी, अधिवक्ता सामाजिक कार्यकर्ता ने इस पुरे मामले को विस्तार से बताया की सोशल मिडिया में विकास को लेकर टिप्पणी के मामले गृहमंत्री के पुत्र लवकेश पैकरा की शिकायत पर 151 के तहत 5 छात्रों सहित 6 को जेल भेजा गया वह भी हथकड़ी के साथ,जो  की गलत है इसके खिलाफ वे हाईकोट तक जायेगे और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करेगे,साथ ही कहा की यह अभिव्यक्ति के आजादी का हनन है फेसबुक में विकास की बात पर कमेन्ट करना अपराध नहीं है!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें