: सूरजपुरवासियों का प्यार रहेगा जीवन भर याद- आरके शुक्ला
Admin
Sun, Jul 1, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- पुलिस विभाग में 35 वर्ष की सेवाएं प्रदान करने के बाद डीएसपी आरके शुक्ला 30 जून को सेवानिवृत हो गये, सेवानिवृति उपरांत उन्हें पुलिस परिवार द्वारा भावभिनी विदाई दी गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि सूरजपुर जिले में जनता से मिले स्नेह और विभाग से मिला अपनत्व हमेषा याद रहेगा।
विदित हो कि सभी से मित्रवत व्यवहार, विपरित परिस्थितियों में भी डटकर मुस्तैदी से ड्यिटी करने वाले सहज, सरल व मृदृभाषी एसडीओपी प्रतापपुर के पद पर पदस्थ रहे आर.के.शुक्ला को सम्मानित करने हेतु पुलिस कन्ट्रोल रूम सूरजपुर के सभाकक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उनके कार्यकाल की प्रषंसा करते हुए सहयोगियों ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर ने कहा कि आरके शुक्ला पुलिस विभाग में अपनी सेवायें वर्ष 1983 से लगातार आज तक देते रहे। इन्होंने अपने कर्तव्यों के प्रति सजग एवं निष्ठावान रहे वहीं आचरण एवं व्यवहार से सरल एवं मृदुभाषी होने से विभाग के साथ-साथ आम जनमानस में भी प्रिय रहे। इनके साथ कार्य करने का अच्छा अनुभव रहा, इन्होंने सदैव कानून व्यवस्था ड्यिटी व अन्य सौपें गये कर्तव्यों को हंसते, मुस्कुराते पूरा किया है इनके स्वभाव को हमे अपनानी चाहिऐ। इनके तथा इनके परिवार के सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर पुलिस के अधिकारियों ने भी आरके शुक्ला के साथ किये गये कार्यो एवं अनुभवों के बारे में बताया।
वहीं सेवानिवृत्त हो रहे एसडीओपी प्रतापपुर आर.के.शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि सूरजपुर पुलिस परिवार का जो स्नेह एवं प्यार मुझे मिला वह सदैव याद रहेगा। पुलिस विभाग एक अनुषासित विभाग है, कोई भी व्यक्ति पूरा परिपक्व नहीं होता, हमेषा अच्छे कार्यो को सीखने की चाहत होनी चाहिये, परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो पुलिस कभी हिम्मत नहीं हारती। उन्हांने कहा कि पुलिस विभाग की सेवा एवं सूरजपुर पुलिस के द्वारा सेवानिवृत्त के अवसर पर जो मुझे सम्मान दिया है उसका सदैव आभारी रहूंगा। समारोह में एसडीओपी प्रतापपुर आर.के.शुक्ला को शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया तथा विदाई समारोह शुक्ला मानस पटल पर अक्षुण्ण रखने हेतु उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। आरके शुक्ला की सेवानिवृत्ति उपरांत एसडीओपी प्रतापपुर की जिम्मेदारी डीएसपी राकेश पाटनवार संभालेंगे। मंच का संचालन प्रधान आरक्षक रामनिवास तिवारी के द्वारा किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी.एल.केहरी, सीएसपी डी.के.सिंह, डीएसपी मुख्यालय निमिषा पाण्डेय, एसडीओपी चंचल तिवारी, मनोज धु्रव, राकेश पाटनवार सहित जिले के विभिन्न थाना चौकी प्रभारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टाफ एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
वहीं सेवानिवृत्त हो रहे एसडीओपी प्रतापपुर आर.के.शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि सूरजपुर पुलिस परिवार का जो स्नेह एवं प्यार मुझे मिला वह सदैव याद रहेगा। पुलिस विभाग एक अनुषासित विभाग है, कोई भी व्यक्ति पूरा परिपक्व नहीं होता, हमेषा अच्छे कार्यो को सीखने की चाहत होनी चाहिये, परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो पुलिस कभी हिम्मत नहीं हारती। उन्हांने कहा कि पुलिस विभाग की सेवा एवं सूरजपुर पुलिस के द्वारा सेवानिवृत्त के अवसर पर जो मुझे सम्मान दिया है उसका सदैव आभारी रहूंगा। समारोह में एसडीओपी प्रतापपुर आर.के.शुक्ला को शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया तथा विदाई समारोह शुक्ला मानस पटल पर अक्षुण्ण रखने हेतु उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। आरके शुक्ला की सेवानिवृत्ति उपरांत एसडीओपी प्रतापपुर की जिम्मेदारी डीएसपी राकेश पाटनवार संभालेंगे। मंच का संचालन प्रधान आरक्षक रामनिवास तिवारी के द्वारा किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी.एल.केहरी, सीएसपी डी.के.सिंह, डीएसपी मुख्यालय निमिषा पाण्डेय, एसडीओपी चंचल तिवारी, मनोज धु्रव, राकेश पाटनवार सहित जिले के विभिन्न थाना चौकी प्रभारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टाफ एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।विज्ञापन
विज्ञापन