: सूरजपुर में धुमधाम से मनायी गई महाराजा अग्रसेन जी की जयंती
Admin
Thu, Oct 11, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- अग्रवाल सभा एवं अग्रसेन समिति के द्वारा महाराजा अग्रसेन की 5142 वीं जयंती बड़े धुमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान प्रभात फेरी, हवन पुजन व शोभा यात्रा निकाली गई और अग्रसेन सप्ताह का समापन पुरस्कार वितरण के साथ किया गया। समापन अवसर पर प्रदेश के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, प्रेमनगर विधायक खेलसाय सिंह, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बाबूलाल अग्रवाल, नपा अध्यक्ष थलेश्वर साहू, उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल विषेष रूप से उपस्थिती रहे।
परम्परागत ढंग से इस वर्ष भी अग्रवाल सभा के द्वारा अग्रोहा भवन में बच्चे, युवक-युवतियों एवं महिलाओं पर आधारित लगभग 71 प्रतियोगिताओं का आयोजन हर्ष एवं उल्लास के साथ किया गया. जिसमें बडी संख्या में अग्रवाल समाज के अग्रजों ने हिस्सा लिया. वहीं अग्रसेन भवन में भी 63 प्रतियोगिताएं आयोजित हुई. अग्रसेन जंयती के मौके पर प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई. तत्पश्चात अग्रवाल धर्मशाला व अग्रसेन भवन में महाराजा अग्रसेन की पूजा अर्चना की गई. तदपश्चात महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. जो पूरे नगर का भ्रमण करती हुई अग्रसेन भवन में समाप्त हुई. शोभायात्रा में अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आरती उतारी गई. वहीं नेहरू पार्क रोड में महलवाला परिवार, मेन रोड में अनिल गोयल व केजरीवाल परिवार समेत सुभाष चौक में छड़ सीमेन्ट व्यापारियों व भैयाथान रोड में अनिल जैन व उनके परिवारजनों के द्वारा शोभायात्रा का स्वागत स्वल्पाहार से किया।
अग्रसेन भवन में किया रक्तदान और चिकित्सालय में फल वितरण
भैयाथान रोड स्थित अग्रसेन भवन में नगर के अग्रबंधुओं के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, डॉ एसबी सिंह, संतोष साहू व एसडी पाव ने रक्तदान शिविर में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। वहीं अग्रवाल नवयुवक समिति के अध्यक्ष नैतिक अग्रवाल व कालीचरण अग्रवाल के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की. अग्रोहा भवन में रात्रि के मुख्य समापन समारोह कार्यक्रम में गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने महाराजा अग्रसेन के आदर्षो पर चलने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित समाजवाद, एक रूपए एक ईंट का सिद्धांत अमल करने कहा और व्यापार के साथ राजनैतिक तथा जनसेवी कार्यों के लिए अग्रवाल समाज के कार्यों को अन्य समाजों के लिए आदर्श करार देते हुए जयंती की बधाई दी. विशिष्ट अतिथि बाबुलाल अग्रवाल, थलेश्वर साहू व अजय अग्रवाल ने सामाजिक पृष्ठभूमि के साथ अपने विचार रखे. समारोह में अतिथियों के द्वारा नगर के मेधावी छात्र-छात्राओं व विशिष्ठता हासिल करने वाले अग्रबंधुओं को सम्मानित भी किया गया. अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल ने अध्यक्षीय उद्बोधन तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश महलवाला ने स्वागत उद्बोधन दिया. कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील अग्रवाल के साथ स्तुति गोयल व टीम के द्वारा तथा आभार प्रदर्शन राजेश महलवाला के द्वारा किया गया।
अग्रसेन भवन में भी हुए विविध आयोजन
भैयाथान रोड अग्रसेन भवन में जयंती का समापन समारोह सरगुजा के ख्यातिलब्ध चिकित्सक डॉ लता गोयल व डॉ संजय गोयल अम्बिकापुर के आतिथ्य में किया गया. विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ शोभायात्रा का भव्य स्वागत प्रितीभोज के साथ अग्रसेन भवन में किया गया था। आयोजन में राधाकृष्ण गोयल, भीमसेन अग्रवाल, सुरेश मित्तल, पवन मित्तल, इंद्रसेन गर्ग, सज्जन बंसल, मुकेश गर्ग, हर्ष बंसल, राजेश बंसल, गजानंद गोयल, विकास मित्तल, सुमित जैन, दिपेश गर्ग, हर्ष बंसल व निकेत गोयल सक्रिय थे. पुरस्कार वितरण के साथ मुख्य समारोह में आयोजन के लिए युवाओं को सेवा सम्मान प्रदान किया गया।
इनकों मिला अग्रवंश गौरव सम्मान
अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल सभा सूरजपुर के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ठ कार्य करने वाले समाज के गौरव का भी सम्मान किया गया। जिसमें नेत्रदान एवं अंगदान करने वाले स्व ऋषीकेश अग्रवाल के परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया। वहीं समाज को नई दिशा देने वाले संवेदनाएं पुस्तक के लेखक डॉ अवनित सिंघल के अलावा बैजनाथ धाम में एक माह रहकर कांवरियों की सेवा करने वाले रोधश्याम अग्रवाल और पवन अग्रवाल को अग्र गौरव सम्मान दिया गया। इसी प्रकार राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय स्थान हासिल करने वाले मासूम गोयल, एकांश बंसल, यश अग्रवाल के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का नाम रौशन करने वाले सीएम हिमांशू अग्रवाल, हर्षवर्धन अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, यशवर्धन अग्रवाल, चैनी अग्रवाल, अमन अग्रवाल, शैवी मित्तल, पूजा अग्रवाल, निकिता अग्रवाल, साक्षी गोयल, आकाश अग्रवाल, अमन बंसल, कुश गोयल, सुमीत जिंदल, निखिल अग्रवाल, नवीन गोयल, मेघा मित्तल, श्रेया अग्रवाल, आकांक्षा अग्रवाल, साक्षी डालमिया, रिया अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, सुमीत गर्ग, ऋषभ जैन, सचिन गोयल, प्रतिका अग्रवाल, आस्था गोयल, स्पर्श बंसल, स्विटी बंसल, निष्ठा जैन, लक्ष्य गर्ग, शिवम गोयल, मान्या अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, आस्था अग्रवाल, ऋषभ गोयल, प्राची अग्रवाल, दिव्यांश बंसल, भारगो अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
परम्परागत ढंग से इस वर्ष भी अग्रवाल सभा के द्वारा अग्रोहा भवन में बच्चे, युवक-युवतियों एवं महिलाओं पर आधारित लगभग 71 प्रतियोगिताओं का आयोजन हर्ष एवं उल्लास के साथ किया गया. जिसमें बडी संख्या में अग्रवाल समाज के अग्रजों ने हिस्सा लिया. वहीं अग्रसेन भवन में भी 63 प्रतियोगिताएं आयोजित हुई. अग्रसेन जंयती के मौके पर प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई. तत्पश्चात अग्रवाल धर्मशाला व अग्रसेन भवन में महाराजा अग्रसेन की पूजा अर्चना की गई. तदपश्चात महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. जो पूरे नगर का भ्रमण करती हुई अग्रसेन भवन में समाप्त हुई. शोभायात्रा में अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आरती उतारी गई. वहीं नेहरू पार्क रोड में महलवाला परिवार, मेन रोड में अनिल गोयल व केजरीवाल परिवार समेत सुभाष चौक में छड़ सीमेन्ट व्यापारियों व भैयाथान रोड में अनिल जैन व उनके परिवारजनों के द्वारा शोभायात्रा का स्वागत स्वल्पाहार से किया।
अग्रसेन भवन में किया रक्तदान और चिकित्सालय में फल वितरण
भैयाथान रोड स्थित अग्रसेन भवन में नगर के अग्रबंधुओं के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, डॉ एसबी सिंह, संतोष साहू व एसडी पाव ने रक्तदान शिविर में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। वहीं अग्रवाल नवयुवक समिति के अध्यक्ष नैतिक अग्रवाल व कालीचरण अग्रवाल के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की. अग्रोहा भवन में रात्रि के मुख्य समापन समारोह कार्यक्रम में गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने महाराजा अग्रसेन के आदर्षो पर चलने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित समाजवाद, एक रूपए एक ईंट का सिद्धांत अमल करने कहा और व्यापार के साथ राजनैतिक तथा जनसेवी कार्यों के लिए अग्रवाल समाज के कार्यों को अन्य समाजों के लिए आदर्श करार देते हुए जयंती की बधाई दी. विशिष्ट अतिथि बाबुलाल अग्रवाल, थलेश्वर साहू व अजय अग्रवाल ने सामाजिक पृष्ठभूमि के साथ अपने विचार रखे. समारोह में अतिथियों के द्वारा नगर के मेधावी छात्र-छात्राओं व विशिष्ठता हासिल करने वाले अग्रबंधुओं को सम्मानित भी किया गया. अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल ने अध्यक्षीय उद्बोधन तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश महलवाला ने स्वागत उद्बोधन दिया. कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील अग्रवाल के साथ स्तुति गोयल व टीम के द्वारा तथा आभार प्रदर्शन राजेश महलवाला के द्वारा किया गया।
अग्रसेन भवन में भी हुए विविध आयोजन
भैयाथान रोड अग्रसेन भवन में जयंती का समापन समारोह सरगुजा के ख्यातिलब्ध चिकित्सक डॉ लता गोयल व डॉ संजय गोयल अम्बिकापुर के आतिथ्य में किया गया. विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ शोभायात्रा का भव्य स्वागत प्रितीभोज के साथ अग्रसेन भवन में किया गया था। आयोजन में राधाकृष्ण गोयल, भीमसेन अग्रवाल, सुरेश मित्तल, पवन मित्तल, इंद्रसेन गर्ग, सज्जन बंसल, मुकेश गर्ग, हर्ष बंसल, राजेश बंसल, गजानंद गोयल, विकास मित्तल, सुमित जैन, दिपेश गर्ग, हर्ष बंसल व निकेत गोयल सक्रिय थे. पुरस्कार वितरण के साथ मुख्य समारोह में आयोजन के लिए युवाओं को सेवा सम्मान प्रदान किया गया।
इनकों मिला अग्रवंश गौरव सम्मान
अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल सभा सूरजपुर के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ठ कार्य करने वाले समाज के गौरव का भी सम्मान किया गया। जिसमें नेत्रदान एवं अंगदान करने वाले स्व ऋषीकेश अग्रवाल के परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया। वहीं समाज को नई दिशा देने वाले संवेदनाएं पुस्तक के लेखक डॉ अवनित सिंघल के अलावा बैजनाथ धाम में एक माह रहकर कांवरियों की सेवा करने वाले रोधश्याम अग्रवाल और पवन अग्रवाल को अग्र गौरव सम्मान दिया गया। इसी प्रकार राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय स्थान हासिल करने वाले मासूम गोयल, एकांश बंसल, यश अग्रवाल के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का नाम रौशन करने वाले सीएम हिमांशू अग्रवाल, हर्षवर्धन अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, यशवर्धन अग्रवाल, चैनी अग्रवाल, अमन अग्रवाल, शैवी मित्तल, पूजा अग्रवाल, निकिता अग्रवाल, साक्षी गोयल, आकाश अग्रवाल, अमन बंसल, कुश गोयल, सुमीत जिंदल, निखिल अग्रवाल, नवीन गोयल, मेघा मित्तल, श्रेया अग्रवाल, आकांक्षा अग्रवाल, साक्षी डालमिया, रिया अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, सुमीत गर्ग, ऋषभ जैन, सचिन गोयल, प्रतिका अग्रवाल, आस्था गोयल, स्पर्श बंसल, स्विटी बंसल, निष्ठा जैन, लक्ष्य गर्ग, शिवम गोयल, मान्या अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, आस्था अग्रवाल, ऋषभ गोयल, प्राची अग्रवाल, दिव्यांश बंसल, भारगो अग्रवाल को सम्मानित किया गया। विज्ञापन
विज्ञापन