ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: सेवा निवृत्त हुए एएसआई को पुलिस अधीक्षक ने साल व श्रीफल देकर किया सम्मानित..

Admin

Wed, Jul 3, 2019

सूरजपुर-पुलिस विभाग में लगातार 35 वर्षो तक सेवा देकर 02 जुलाई को सेवा निवृत्त हुये सूरजपुर जिले में पदस्थ एएसआई विजय पैंकरा को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक सादे समारोह में पुलिस अधीक्षक जी.एस.जायसवाल सहित पुलिस अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एएसआई विजय पैंकरा आज सेवानिवृत्त हो रहे इन्होंने पुलिस विभाग में 35 वर्षो तक अपनी सेवाएं दी साथ ही सूरजपुर सहित अन्य जिलों में बेहतर कार्य सम्पादित किए। सेवानिवृत्त हुये एएसआई विजय पैकरा को पुलिस अधीक्षक ने साल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया एवं बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान कई पुलिस अधिकारियों ने एएसआई श्री पैंकरा के कार्यो एवं उनके साथ किए गए कार्यो का अनुभव साझा किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार, रक्षित निरीक्षक भुपेन्द्र कुर्रे, थाना प्रभारी भटगांव किशोर केंवट, मुख्य लिपिक संतोष वर्मा, स्टेनो पुष्पेन्द्र शर्मा, व्ही.के.सिन्हा, सत्यपाल जोगी, एसआई दिनेश राजवाड़े, एएसआई संजय गोस्वामी, प्रधान आरक्षक कमला राम, सुरेश सूर्यवंशी सहित पुलिस कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें