ब्रेकिंग

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

सूचना

: स्कूल बने तंबाकू मुक्त, 100 मीटर की परिधि में बिक्री पूर्ण रूप से हो बैन- कलेक्टर

Admin

Mon, Dec 30, 2024

सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
 कलेक्टर एस.जयवर्धन ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक में जिले के सभी स्कूल की परिधि तम्बाकू मुक्त हो, स्कूल व कॉलेजों के आसपास तंबाकू उत्पादों का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हो यह सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी शैक्षणिक संस्थान के 100 मीटर की परिधि में तंबाकू उत्पाद बेचने वाली कोई भी दुकान संचालित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान के लिए स्कूलों की नियमित मॉनिटरिंग व कोटपा का अनुपालन करवाने की बात कही।इसके साथ ही कलेक्टर ने संबंधित को सभी स्कूलों से तंबाकू मुक्त परिसर घोषित करने का प्रमाण पत्र भी लेने के निर्देश दिये। इस अभियान के तहत स्कूलों में जागरूकता गतिविधियां भी चलाई जायेगी और विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों का सेवन कभी न करने की शपथ भी दिलाई जायेगी। इसके साथ ही समय सीमा की बैठक में केसीसी कार्ड व प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति को लेकर भी चर्चा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।       

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें